फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें महाकौशल एक्सप्रेस हादसे का मंजर

Fri, 31 Mar 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
महोबा ट्रेन हादसे की तस्वीरें
  उत्तर प्रेदश में गुरुवार को एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ। इस बार घटना महोबा में हुई। यहां महाकौशल एक्सप्रेस (12189) के आठ डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना स्थल पर दो घंटे तक मची चीख पुकार ने दिल दहला दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में करीब 400 मीटर तक ट्रैक डैमेज हुआ है। यूपी सरकार ने गंभीर रूप से जख्मी पैसेंजर्स को 50 हजार रुपए और जिन लोगों को हल्की चोटें लगी हैं, उन्हें 25 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया। महाकौशल एक्सप्रेस एमपी के जबलपुर से चलकर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन जा रही थी। इस बीच सुबह 2 से तीन बजे के बीच महोबा के पास यह हादसा हो गया।  

              
विज्ञापन

3 of 7
महोबा में हुए रेल हादसे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हादसा महोबा और कुलपहाड़ के बीच गेट नंबर 420 पर हुआ। फर्स्ट एसी का 1, सेकंड एसी का 1 कोच, थर्ड एसी के 2 कोच, 2 जनरल कोच, 1 स्लीपर और 1 एसएलआर कोच हादसे का श‍िकार हुए हैं। रेलवे ने हादसे को लेकर अलर्ट जारी करते हुए हेल्प लाइन नंबर दिए हैं। वहीं इस हादसे के बाद पूरे बुंदेलखंड का रेल यातायात प्रभावित है। दर्जनों ट्रेनें के रूट बदल दिए गए है। ट्रैक पर फिलहाल काम जारी है। 

 

4 of 7
महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
उधर अपनी सरकार में हुए पहले बड़े हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले घायलों का समुचित इलाज होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें योगी सरकार मामुली घायलों को 25000 और गंभीर घायलों के लिए 50000 रुपए मुआवजा दिए जाने का भी एलान कर चुकी है।
विज्ञापन

5 of 7
महोबा ट्रेन हादसे के बाद टूट कर गिरे पड़े रेल के पहिये - फोटो : अमर उजाला
इधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे। इस बीच उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बेहद चौंकाने वाला बयान दिया। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ATS की टीम को घटना स्थल से अहम सुराग हाथ लगे हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
महोबा रेल हादसे के बाद ट्रैक को चेक करते हुए सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
​उन्होंने कहा कि वेल्डिंग के कारण पटरी टूटी हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा जानबूझकर हथियार से काटा हुआ लग रहा है, इसकी वजह की जांच की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस हादसे के बाद पहुंची डॉक्टर की टीम - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायलों के इलाज के लिए मौके पर डॉक्टरों की टीम बुलवाई गई। फिलहाल एनडीआरएफ मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें