फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: पूर्व सैनिकों की ये बातें सुनने के बाद खून उबाल भी मारेगा और दर्द भी होगा..

Sun, 17 Feb 2019 03:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और जवानों की शहादत को लेकर पूर्व सैनिकों में जबरदस्त रोष है। उनकी जुबां से निकला एक-एक शब्द तीर की तरह चुभेगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकारों ने सेना के हाथ बांध रखे हैं वर्ना पाक की नापाक हरकतों का जवाब देना सैनिक खुद जानते हैं। शहर में इस दौरान पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने जगह जगह मोमबत्ती लेकर मार्च निकाला और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
उन्होंने प्रधानमंत्री की घोषणा कि सेना अपने ढंग से पुलवामा कांड का बदला चुकाने की कार्रवाई के लिए योजना और समय तय करे, इसका स्वागत किया। पूर्व सैनिक जागेश्वर सिंह ने बताया कि आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सेना के जवानों को मानवाधिकार हनन जैसे बंधन से छूट मिलनी चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
जबकि, ऐसे मामलों में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई करके उनके मनोबल का गिराया जाता है। पूर्व सैनिक महासभा के स्थानीय अध्यक्ष जयमूर्ति यादव ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सैनिकों को सिर्फ 24 घंटे की मोहलत दे दी जाए तो परिणाम सामने आ जाएंगे।

 

4 of 5
डेमो
पूर्व सैनिक शिव नायक सिंह और अनूप सिंह ने कहा कि पुलवामा का हमला योजनाबद्ध ढंग से हुआ है। कहा कि खुफिया एजेंसियों ने ऐसे हमले की पूर्व आशंका जताई थी लेकिन, इसके बावजूद सतर्कता नहीं बरती गई और हमारे जवान शहीद हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
अब वक्त आ गया है जब सरकार को आतंकवाद के खिलाफ खुलकर कार्रवाई करनी चाहिए। पूरे देश की संवेदनाएं शहीद जवानों और उनके परिवारों के साथ हैं। कहा कि इसके लिए पूरा देश साथ में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें