इटावाः सफारी के दीदार का सपना संजोए शहरियों को जल्द ही जंगलों में टहलते शेरों के दर्शन होंगे। इसकी तैयारियों जोर पर चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो एक जून से सैलानियों के लिए सफारी के द्वार खोल दिए जाएंगे। लायन सफारी प्रबंधन ने 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टिकट का निर्धारित किया गया। इसमें लायन सफारी के साथ डियर, बियर, लेपर्ड, ब्रीडिंग सेंटर और फेसिलिटेंशन सेंटर में सैलानियों को घुमाया जाएगा। इस टिकट पर सैलानियों को ले जाने वाले वाहनों का शुल्क भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 7
इटावा लायन सफारी
- फोटो : अमर उजाला
सफारी के डायरेक्टर वीके सिंह ने बताया कि फिशर फारेस्ट की 1145 हेक्टयर जमीन में 350 हेक्टेयर की जमीन पर लायन सफारी का निर्माण कराया गया। इसमें 265 करोड़ की लागत लगाई गई। सफारी में ब्रीडिंग सेंटर के शावक को छोड़े जाने की अनुमति है। उनके पास लायन सफारी में छोड़ने के लिए 18 माह के शिंबा और सुल्तान है। जबकि डियर सफारी और बियर सफारी को पहले से चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
इटावा लायन सफारी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को रिचा, लकी और श्रीश को लखनऊ से लाया गया, तीन दिन तक उनको तन्हाई बाड़ें में रखा गया है। उसके बाद उनको बाड़े में रखा जाएगा। 21 दिन के बाद तीनों को लेपर्ड को लेपर्ड सफारी में छोड़ दिया जाएगा। उनके पास सफारी में सैलानियों को दिखाने के लिए पर्याप्त जानवर हैं। एक जून से लायन सफारी को चालू करने का प्रयास है। इसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। आवास विकास परिषद ने अपना काम पूरा कर लिया है।
4 of 7
इटावा लायन सफारी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शासन की बैठक में लायन सफारी का रेट निर्धारित हो चुका है। 300 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट का निर्धारित किया गया है। जिसमें पांचों सफारियों को घुमाया जाएगा। साथ ही फेसिलिटेंशन सेंटर और फोर डी थ्रेेटर की सुविधा भी सैलानियों को मिलेगी। फेसिलिटेंशन सेंटर को घूमने के लिए अलग से चार्ज रखने का विचार हो रहा है। जिन लोगों को सिर्फ सफारी के पार्क, झील का नजारा लेना है और सफारी नहीं घूमना है, ऐसे लोगों को कम चार्ज लगाया जाएगा। इसकी व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
पर्ड सफारी के बारे में जानकारी देते डायरेक्टर वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
शासन को पत्र लिखकर शुभारंभ की मांगी अनुमति
सफारी के डायरेक्टर ने बताया कि इसको लेकर शासन को पत्र लिखकर शुभारंभ की अनुमति मांगी है। साथ ही कुछ बजट और मिल जाएं जिससे अधूरे कामों को पूरा किया जा सके। उन्होंने पीसीएफ वाइड लाइफ को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
6 of 7
इटावा लायन सफारी
- फोटो : अमर उजाला
लायन सफारी में जानवरों की संख्या
जानवर संख्या
शेर आठ
तेदुंआ तीन
भालू तीन
हिरण 26
काले हिरण 17
नील गाय 04
साभर 07
जानकारी देते पशुचिकित्साधिकारी गौरव श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
असहज दिखे लेपर्ड, अंजान को देखकर गुर्राए
लखनऊ से आने वाले लेपर्ड रिचा, लकी को एक ही जगह रखा गया है। जबकि श्रीश को अलग रखा गया। एक दिन गुजरने के बाद ही लेपर्ड असहज नजर आए। उनको देखने पहुंचे लोगों की निगाहें मिलते ही रिचा, लकी और श्रीश गुस्सा गए, उनके दहाड़ते ही सफारी प्रबंधन ने सभी लोगों को बाहर निकाल दिया। साथ ही उनके इलाज की विधि और रहन-सहन की जानकारियां दी। उन्होंने इंजेक्शन गन के जरिए सफारी के जानवरों का इलाज करने का तरीका भी बताया। साथ ही पशुचिकित्साधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में पहला सफारी है, जहां पर जानवरों की सारी जांचे हो जाती है। उन्होेंने बताया कि दूसरे जनपदों के चिड़ियाघरों से उनके पास जांच आनी शुरू हो गई।
हिरण ने एक बच्चे को जन्म दिया
डियर सफारी में चितल हिरण ने बच्चे को जन्म दिया है, इसके बाद इनकी संख्या 28 हो गई है। पशुचिकित्साधिकारी का कहना है कि हिरणों की संख्या अत्याधिक बढ़ रही है। लायन सफारी में एक साल के अंदर मादा हिरणों ने छह बच्चों को जन्म दिया है।
सफारी दायर(क्षेत्रफल में)
लायन सफारी 50 हेक्टयर
लैपर्ड सफारी 21 हेक्टयर
डियर सफारी 31 हेक्टयर
वियर सफारी 20 हेक्टयर
फेसिलिटेंशन सेंटर पांच हेक्टयर
आठ किलोमीटर की सर्किल बाउंड्री का निर्माण कराया गया