फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल पा रहे अखिलेश-माया के सिपाहियों के दिल, सियासी गलियारे में हलचल की गवाह ये तस्वीरें

Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
गठबंधन की गांठ को मजबूत करने के लिए बुधवार को बसपा पदाधिकारियों ने सपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए संयुक्त सम्मेलन तो किया, लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के दिल नहीं मिले। संयुक्त सम्मेलन में बसपा के कार्यकर्ता गिने चुने थे, जबकि सपाई दल बल के साथ पहुंचे थे। बसपाइयों की भीड़ कम देखकर सपा के पदाधिकारियों में आपस में ही तरह तरह की बातें होने लगीं। हालांकि बसपा के पदाधिकारियों ने अपनी बातों से एक एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

2 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर सीट के लिए सपा और बसपा गठबंधन की ओर से अभी तक एक भी संयुक्त सम्मेलन नहीं हुआ था। यह बात सुर्खियां में आने के बाद बुधवार को नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में बसपा ने सपा प्रत्याशी के स्वागत और संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया।
विज्ञापन

3 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
इस सम्मेलन में बसपा के कुछ पदाधिकारियों के अलावा 20-25 कार्यकर्ता ही थे, जबकि सपा की ओर से प्रत्याशी रामकुमार निषाद के साथ 70-80 कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे। यहां प्रत्याशी का स्वागत और सम्मेलन तो साथ-साथ हुआ लेकिन बातें भी कई निकलीं। बसपाइयों की कम भीड़ देखकर सपा कार्यकर्ता यही कहते नजर आए कि अपना प्रत्याशी होता तो भी क्या बसपा के इतने ही कार्यकर्ता मौजूद होते। पूरे सम्मेलन में सपाई हावी रहे।

4 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी रामकुमार निषाद ने आह्वान किया कि बसपा विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती आई है। यदि विधानसभा वार रणनीति बनाकर काम किया जाएगा तो सफलता मिलनी तय है। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष रामशंकर कुरील, बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर बौद्धप्रिय गौतम, जिला प्रभारी रईस अहमद, सपा के नगर अध्यक्ष मोईन खान, महासचिव वरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

5 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त सम्मेलन में सपा प्रत्याशी रामकुमार निषाद ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपस में किसी तरह का बैर-द्वेष न पालें। यहां किसी व्यक्ति को नहीं जिताना है, बल्कि सपा और बसपा की साख को जिताना है।
विज्ञापन

6 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव की मंत्रणा के बाद ही कानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा हुई है। इस वजह से यहां व्यक्ति के बजाय संगठनों की जीत मायने रखती है।
विज्ञापन

7 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ राजनीतिक दल नगर लोकसभा सीट में निषादों की संख्या कम दिखाते थे, जबकि शहर में निषाद अच्छी खासी संख्या में हैं।

8 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बैठक में कानपुर नगर लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्र आर्यनगर, सीसामऊ, गोविंद नगर, किदवई और कैंट के पदाधिकारी बुलाए गए थे। इस दौरान बसपा के महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने अध्यक्षता की। संचालन एसपी टेकला ने किया। 

विज्ञापन

9 of 9
बसपा कार्यालय में हुआ सपा प्रत्याशी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन के बाद सपा और बसपा के चुनिंदा पदाधिकारियों की संक्षिप्त बैठक भी हुई। इसमें मुस्लिम, दलित और पिछड़ी जाति के मतदाताओं के ध्रुवीकरण पर चर्चा हुई। कहा गया कि गठबंधन की जीत का दारोमदार इन्हीं तीन वर्ग के मतदाताओं पर निर्भर है। दोनों दलों को यहीं ज्यादा फोकस करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें