फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब और आसान हुआ ''महानगर से राजधानी'' का सफर, बिना इंजन-गियर वाली बस, जानें खासियत

Fri, 10 Aug 2018 12:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बिना इंजन-गेयर वाली बस - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद गुरुवार सुबह नौ बजे इलेक्ट्रिक नॉन एसी बस लखनऊ से चलकर कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पहुंची। बिना इंजन और बिना गेयर वाली इस बस की अगुवानी झकरकटी बस अड्डे के एआरएम राजीव कटियार और परिवहन निगम के सेवा प्रबंधन नीरज सोनकर ने की। बैट्री और मोटर से चलने वाली इस बस से न धुआं निकलता है और न ही ध्वनि प्रदूषण होता है। इलेक्ट्रिक बस का किराया आम बस से 26 रुपये ज्यादा है। इस बस की अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर है। जबकि डीजल बस की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर होती है। बुधवार को जो बस चली है, वह नॉन एसी है और एक महीने के लिए ट्रायल पर है। इसके बाद एसी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की योजना है।

 
विज्ञापन

2 of 5
बिना इंजन-गियर वाली बस - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे में फुल चार्ज होगी बैट्री, 300 किमी चलेगी
इलेक्ट्रिक बस में 6000 वोल्ट की चार बैट्रियां लगी हुई हैं। जो कि तीन घंटे में एक साथ फुल चार्ज होती हैं। एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह बस 300 किमी का सफर तय कर सकती है। बस की बैट्री चार्ज करने को 80 किलोवाट का चार्जर सिस्टम अभी लखनऊ (आलमबाग) में ही लगा है। एक बार चार्ज करने के बाद आसानी से यह बस कानपुर से लखनऊ का एक चक्कर लगा सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बिना इंजन-गियर वाली बस - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की निगरानी, मनोरंजन का साधन
भले ही इस बस की स्पीड कम हो और किराया ज्यादा हो लेकिन आम बसों के मुकाबले यह ज्यादा सुविधाजनक है। यात्रियों की निगरानी के लिए बस के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जो कि बस के भीतर सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करेगा। यात्रियों के मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी लगी हुई है। लो फ्लोर होने से यात्रियों को चढ़ने उतरने में आसानी होगी। बस का गेट ड्राइवर के बटन दबाए बिना नहीं खुलेगा।

 

4 of 5
बिना इंजन-गियर वाली बस - फोटो : अमर उजाला
सिटी बसों के लिए है मुफीद
अभी इलेक्ट्रिक बस को लखनऊ से कानपुर और लखनऊ से आगरा (वाया एक्सप्रेस-वे) के बीच चलाया गया है लेकिन इन बसों को सिटी बसों के तौर पर तैयार किया गया है। वजह है कि हाईवे पर इसकी अधिकतम स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है, जो कि कम है। प्रतिस्पर्धा के दौर में लखनऊ से कानपुर के बीच 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बसें चलती हैं। महानगरीय सेवा के लिए यह गति उपयुक्त है। प्रदूषण न होने से भी शहरी क्षेत्र के लिए यह बस ठीक है। इलेक्ट्रिक एसी बस में कूलिंग के लिए अलग से एक बैट्री लगाई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना इंजन-गियर वाली बस - फोटो : अमर उजाला
दिन में दो बार मिलेगी इलेक्ट्रिक बस
7 बजे  लखनऊ से चलेगी (आलमबाग)
9 बजे  कानपुर पहुंचेगी बस
9:30 बजे कानपुर से रवाना होगी 
11:30 बजे पहुंचेगी लखनऊ
3:00 बजे लखनऊ से चलेगी 
5:00 बजे कानपुर पहुंचेगी बस 
5:30 बजे लखनऊ के लिए होगी रवाना
7:30 बजे पहुंचेगी आलमबाग


यात्रियों ने कहा
बस का सफर आरामदायक रहा। छोटे बच्चे के साथ सफर करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। गड्ढे में ज्यादा झटके नहीं लगे और स्पीड कम होने से सफर सुरक्षित महसूस हुआ।
- प्रेरणा तिवारी, यात्री

पहली बार इलेक्ट्रिक बस से यात्रा करना सुखद एहसास है। अक्सर डीजल बस में बैठती थी, तो उल्टियां होती थीं। इसमें डीजल का धुआं नहीं लगा, इससे सफर बेहतर रहा।
- नेहा, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें