फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Murder: जिम ट्रेनर की कहानी स्थापित करने वाले साक्ष्य बेहद कमजोर, आरोपी को मिल सकता है फायदा, पढ़ें डिटेल

Thu, 31 Oct 2024 05:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विमल के मोबाइल में कई ऐसी महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं जिनका न तो विमल के रिश्तेदारों को पता है और न ही जिम आने वालों की फुटेज से वह मेल खाती हैं। कुछ वीडियो और तस्वीरें 26 से 30 जून के बीच डिलीट की गई हैं।
विज्ञापन
1 of 8
ekta murder case - फोटो : amar ujala
कानपुर में एकता गुप्ता की हत्या की जांच के दौरान अब तक पुलिस को जो भी साक्ष्य मिले हैं, वह बेहद कमजोर हैं। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस की पूरी जांच की थ्योरी टिकी है जो कि आरोपी के द्वारा दी गई जानकारियों पर आधारित हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर एकता की हत्या कैसे की गई ? न ही ऐसे कोई सीसीटीवी फुटेज ही हाथ लगे हैं, जिनसे साफ हो सके कि एकता की हत्या ग्रीनपार्क के भीतर, बाहर, गंगा बैराज या फिर डीएम कंपाउंड में की गई।
विज्ञापन

2 of 8
Kanpur Ekta Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यहां तक कि एकता और विमल कहीं भी एक साथ किसी भी फुटेज में नहीं दिखे। पुलिस खुद भी एकता हत्याकांड में उसी कहानी का बखान कर रही है, जो हत्यारोपी जिम ट्रेनर ने बताई है। पुलिस के पास सिर्फ कंकाल है, जिसे आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
दोनों के बीच की चैट के तथ्य बता रही पुलिस
साथ ही, हत्यारोपी विमल का कबूलनामा है, जिस पर आरोपी कोर्ट में टिकेगा, इसकी गारंटी नहीं है।उसकी कहानी को स्थापित करने वाले साक्ष्य अबतक पुलिस के पास नहीं हैं। ऐसे में आरोपी को पुलिस कैसे सजा दिलाएगी, यह बड़ा सवाल है। पुलिस दोनों के बीच की चैट के तथ्य तो बता रही, लेकिन हत्या का मोटिव अब तक सामने नहीं आया है।

4 of 8
kanpur murder case - फोटो : amar ujala
कैसे और कितना कानूनी शिकंजा कस पाती है पुलिस
एकता के लापता होने से लेकर हत्यारोपी जिम ट्रेनर विमल कुमार की गिरफ्तारी और डीएम कंपाउंड स्थित ऑफिसर्स क्लब में दफनाए गए शव को बरामद करने तक चार महीने चली पुलिस की विवेचना में अब तक इन सवालों का जवाब नहीं मिला है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपी के कबूलनामे, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर कैसे और कितना कानूनी शिकंजा कस पाती है।
विज्ञापन

5 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
कई फोटो-वीडियो भी हुए डिलीट
विमल के मोबाइल में कई ऐसी महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं जिनका न तो विमल के रिश्तेदारों को पता है और न ही जिम आने वालों की फुटेज से वह मेल खाती हैं। कुछ वीडियो और तस्वीरें 26 से 30 जून के बीच डिलीट की गई हैं। पुलिस ने उन्हें रिकवर करने के लिए मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस उन महिलाओं के बारे में जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन

6 of 8
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
एक-एक कर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर सकती है पुलिस
चूंकि आरोपी के फोन में कई महिलाओं के साथ चैट मिली हैं, इसलिए जल्द ही वह सभी पुलिस की जांच के दायरे में आ सकती हैं। साथ ही डीएम कंपाउंड में एक्सेस देने और चाभी तक मुहैया कराने वाले जिम्मेदारों से भी पुलिस जल्द पूछताछ कर सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस उन लोगों से एक-एक कर पूछताछ का सिलसिला शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

7 of 8
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला

यह हैं कमजोर साक्ष्य, आरोपी को मिल सकता है फायदा

  • सिर्फ कंकाल मिला, इससे चोटों का पता नहीं चल सका: सिर्फ कंकाल मिला एकता का शरीर गल चुका था। ऐसे में यह भी नहीं पता लग सकता कि शरीर में कहीं चोट लगी थी या नहीं।
  • कंकाल टुकड़ों में था, गला दबाने के साक्ष्य नहीं मिले: एकता का कंकाल मिला, वो भी अलग-अलग टुकड़ों में था। इससे साफ नहीं हो सकता कि गले की हड्डी टूटी थी या नहीं।
विज्ञापन

8 of 8
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
  • फुटेज में कही एकता व जिम ट्रेनर साथ नहीं मिले: अब तक पुलिस के हाथ लगे फुटेज में ऐसा कोई नहीं है, जिसमें एकता और विमल एक कार में साथ दिखे हों।
  • रस्सी में नहीं मिला एकता के शरीर का सॉफ्ट टिश्यू: कार में मिली रस्सी में कोई सॉफ्ट टिश्यू नहीं मिला, जिससे ये स्थापित हो कि इसी रस्सी से एकता का गला घोटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें