फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ईद के बाजार में छाए मोदी ब्रांड, युवाओं में इनकी है खूब डिमांड

Tue, 04 Jun 2019 10:07 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ईद का बाजार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ईद का बाजार सज गया है। ग्राहकों के लिए नए-नए सामान आ गए हैं। ईद के बाजार में मोदी ब्रांड बन गए हैं। हो सकता है आपको यकीन न हो लेकिन दुकानदारों का तो यही कहना है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’। जी हां, बाजार में दुकानदार मोदी के नाम के कपड़े बेच रहे हैं। इस लिस्ट में कुर्ते से लेकर टोपी तक शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ईद का बाजार - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आम जनता के बीच किस कदर क्रेज है इस बात का मार्केट के इन छोटे-छोटे आविष्कारों से पता लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल बच्चों से लेकर हर वर्ग के बीच लोकप्रिय हैं। ऐसे में बाजार में भी उनका नाम खूब चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ईद का बाजार - फोटो : अमर उजाला
लोग मोदी के नाम पर एक बार चीज की तरफ देखता जरूर है। यही वजह है कि फैशन की दुनिया में भी उनका स्टाइल छाया हुआ है। जैसे कुर्ते और जैकेट वे पहनते हैं वे मोदी कुर्ते व जैकेट के नाम से बिक रहे हैं।

4 of 5
कानपुर में ईद का बाजार - फोटो : अमर उजाला
टोपी बाजार में है मोदी
मोदी ईद पर टोपी बाजार में खूब छाए हैं। कुछ दुकानदारों ने मोदी को अपना ब्रांड बना लिया है और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ थीम पर अपना सामान बेच रहे हैं। एक  दुकानदार ने यहां पर मोदी के चेहरे का पुतला रखा हुआ है और उसको नमाज वाली टोपी पहना दी है। बताते हैं कि मोदी का चेहरा देखकर एकबारगी ग्राहक दुकान पर रुक जाता है और टोपी खरीद लेता है। हर प्रकार की डिजाइन और स्टाइल की टोपी दुकानदार के पास है। ईद को देखते हुए नमाज वाली टोपी की खासा बिक्री है। टोपी के दाम 100 रुपये से शुरू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ईद का बाजार - फोटो : अमर उजाला
मोदी का कुर्ता, जैकेट की भी खूब बिक्री
बाजार में इस बार हाफ स्लीव वाले कॉटन के मोदी कुर्ते और जैकेट फैशन में हैं। युवाओं में कुर्ते और जैकेट की सबसे ज्यादा डिमांड है। नीले, पीले, हरे, जैसे ब्राइट रंग में यह कुर्ते मिल रहे हैं। ये रोजमर्रा से लेकर किसी शादी फंक्शन में पहने जा सकते हैं। ईद के त्योहार को देखते हुए बिक्री बढ़ गई है। इन कुर्तों और जैकेट के दाम की बात करें तो यह 500 से एक हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। खादी भंडार से लेकर लोकल बाजार हर जगह यह उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें