फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पति का हुआ था बेरहमी से कत्ल अब पत्नी पर सोते समय पेचकस से हमला, तार से गला घोंटने की कोशिश

Sun, 23 Jun 2019 03:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
हत्या की कोशिश के बाद घर से निकलता संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पॉश इलाके विष्णुपुरी में शुक्रवार देर रात एक बदमाश ने घर में घुसकर गेस्ट्रो विशेषज्ञ रहे दिवंगत डॉ. अनुराग मित्तल की पत्नी अनीता (60) को सोते समय बंधक बनाकर छह लाख से ज्यादा के जेवरात, 60 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद अनीता की कार में सामान रखा और कार लेकर भाग गया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी ले गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस को घटना की जानकारी देने वाला सोनू शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
अनीता के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कार में बैठते वक्त बदमाश की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस जांच कर रही है। डॉ. अनुराग मित्तल की 2009 में हत्या हो गई थी। अनीता मित्तल विष्णुपुरी स्थित एक पथ सोसाइटी के मकान नंबर 3/42 में अकेली रहती हैं। दो बेटियों अनुप्रिया और अनुष्का की शादी हो चुकी है। अनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह घर के आखिरी कमरे में सो रही थीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
इसी घर में घुस कर डॉक्टर की पत्नी को जान से मारने की हुई कोशिश - फोटो : अमर उजाला
देर रात लगभग एक बजे एक बदमाश उनके कमरे में घुस आया और पीटने लगा। विरोध करने पर पेचकस जैसी किसी चीज से उनके सिर पर कई वार कर दिए। वह बदमाश से भिड़ गईं और उसके हाथ में काट लिया। इसके बाद बदमाश ने उनके ऊपर चादर डालकर बिजली के तार से गला घोंटने का प्रयास किया। बदमाश के धमकी देने के बाद वह कमरे में एक किनारे चुपचाप बैठ गईं।

 

4 of 5
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाश अलमारी और लॉकर खोलकर 60-70 हजार रुपये, जेवर आदि लेकर बाहर खड़ी वैगनआर कार लेकर भाग निकला। कार की चाबी बदमाश ने कमरे से ही उठाई। बदमाश के भागने के बाद अनीता के शोर मचाने पर पड़ोसी दीप नारायण उर्फ पिंटू शुक्ला ने यूपी-100 पर सूचना दी। कार्यवाहक एसएसपी संजीव सुमन, सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान, नवाबगंज थाना प्रभारी दिलीप बिंद समेत कई थानों की फोर्स पहुंची।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में जबरन तोड़ा गया दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
अनीता घर के भीतर खून से लथपथ मिलीं। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों और मायकेवालों को सूचना देकर बुलाया और फिर उन्हें रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाप्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। लूटी गई रकम और माल का ब्योरा भी नहीं मिला है। फुटेज से मिली तस्वीर के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें