फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS के संगठन मंत्री बता रहे हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने की वजह, कहा- बढ़ाएं संतान

Mon, 08 Jan 2018 10:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में रविवार को सिविल लाइंस में भारतीय संस्कृति संरक्षण न्यास के तहत आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय ने जाति भेद न करने की सलाह दी। कार्यक्रम का विषय था सनातन हिंदू धर्म के जागरण में अपनी भूमिका की पहचान करें।


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय ने कहा कि हिंदुओं को एक रहने के लिए आवश्यक है कि वे एक साथ भोजन करें। इसमें किसी भी तरह की जाति भेद न करें।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी संतान की संख्या वृद्घि करना चाहिए। सनातन धर्म में यह भी बात है कि हिंदुओं को कम से कम तीन संतानें रखनी चाहिए। ऐसा नहीं करने की वजह है कि धीरे धीरे हिंदू अल्पसंख्यक की ओर अग्रसर हो रहा है। दूसरे वर्ग तेजी से जनसंख्या में आगे बढ़ रहे हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
उनका कहना है कि सभी हिंदू एक पिता की संतानें। इसका प्रचार प्रसार हमें करना चाहिए। ऐसा करने से आए दिन होने वाला धर्मांतरण भी रुकेगा। इस मौके पर न्यास के मंत्री ओमप्रकाश मिश्र, कोषाध्यक्ष दीप कुमार, राकेश चौरसिया, कैलाश मिश्र, भोला सैनी, संजय वाजपेर्यी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें