लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कानपुर लोकसभा सीट पर एक मतकेंद्र पर भाजपा नेता की सीओ से झड़प हो गई। कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा नेता की सीओ से झड़प होती देख पुलिस अधिकारी एकत्र होने लगे। आखिर में कानपुर की मेयर को बीचबचाव करने के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस से हुई भाजपा नेता की झड़प
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय परमट मतदान केंद्र पर सोमवार सुबह भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी और उनके समर्थक सीओ कर्नलगंज से भिड़ गए। सुरेश ने महापौर की मौजूदगी में सीओ से गाली-गलौज की। उसकेबाद धमकी देते हुए सीओ से कहा कि ‘तू मेरी हिट लिस्ट में है...कल के बाद तुझे देख लूंगा’। बवाल बढ़ता देख महापौर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सीओ की तहरीर पर ग्वालटोली पुलिस ने भाजपा नेता और पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
3 of 6
भाजपा नेता को घेरे खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय परमट मतदान केंद्र पर भाजपा नेता सुरेश अवस्थी तकरीबन आठ बजे पहुंचे। वह बूथ के भीतर बैठकर वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम के सामने पेन से टिक लगा रहे थे। यह देख सुरक्षाकर्मियों और पीठासीन अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर टिक लगाने से मना किया। पर, वह नहीं माने। इसकी सूचना मिलते ही कर्नलगंज सीओ जनार्दन दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरेश को मतदान केंद्र से बाहर निकाला।
4 of 6
पुलिस से भिड़ गए भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
जिससे सुरेश और उनके समर्थक उग्र हो गए। वह सीओ से अभद्रता कर गाली-गलौज करने लगे। इस बीच महापौर ने सीओ से पूरा मामला पूछा। तो सीओ ने बताया कि सुरेश को अंदर बैठने से नहीं बल्कि मतदाता सूची पर टिक करने को मना किया गया था। इस दौरान भी सुरेश की दबंगई जारी रही और सीओ को बाद में देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा नेता और सीओ की झड़प शांत कराने के लिए मेयर प्रमिला को आना पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विवाद के कारण मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। लाइन में खड़े मतदाता भी बूथ से बाहर निकल गए। करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा, इतनी देर मतदान भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को वहां से हटाया और मतदान सामान्य कराया।
मामला बिगड़ा तो बात हाथापाई तक पहुंच गई
- फोटो : अमर उजाला
पोलिंग एजेंट के तौर पर सुरेश अवस्थी मतदान केंद्र पर मौजूद थे। वह मतदाता सूची पर मतदाताओं के नाम के सामने टिक कर रहे थे। इस पर पीठासीन अधिकारी व पुलिस ने आपत्ति जताई थी। जिस पर सुरेश सहित उनके समर्थकों ने सीओ को गाली-गलौज कर धमकी दी। आरोपियों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जल्द सभी की गिरफ्तारियां की जाएंगी।