फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018- अद्भुत है ये "शिव धाम", रात दो बजे खुलेंगे पट

Wed, 07 Feb 2018 01:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
परमट मंदिर कानपुर
महाशिवरात्रि पर कानपुर के परमट मंदिर के पट 12 फरवरी की रात 11 बजे बंद होंगे। इसके बाद जिला प्रशासन की मौजूदगी में मंगला आरती के बाद रात में ही 2 बजे पट भक्तों के दर्शन को खुलेंगे जो दिनभर और देर रात तक खुले रहेंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। यह एक प्राचीन मंदिर है। भक्तों का मानना है कि यहां दर्शन मात्र से ही दुख दूर हो जाते हैं।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
परमट मंदिर कानपुर
13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मद्देनजर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी सतीश पाल और एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बैठक की।
विज्ञापन

3 of 5
परमट मंदिर कानपुर
बैठक में तय हुआ कि बिना लाइन किसी भी भक्त को दर्शन नहीं करने दिए जाएंगे। यदि कोई व्यवधान करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीन शेड पर रोशनी के लिए नगर निगम जल्द ही प्रकाश की व्यवस्था करेगा।
 

4 of 5
परमट मंदिर कानपुर
चौकी के पास वाले पार्क में भंडारा चलेगा और यही पर पीने के पानी की व्यवस्था होगी। बक्कल तिराहे से पेट्रोल पंप तक पड़ी सिल्ट को जल्द ही हटाया जाएगा। वाहन बक्कल तिराहे और ग्रीनपार्क की ओर यूनियन बैंक तिराहे पर वाहन खड़े होंगे। पार्किंग निशुल्क होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता का ध्यान दें

5 of 5
परमट मंदिर कानपुर
बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी ने कहा कि महाशिवरात्रि को भगवान भोले के दर्शन के साथ-साथ भक्त और महंत स्वच्छता का भी ध्यान रखें। स्वच्छता के लिए स्वयं तो जागरूक रहे साथ ही भक्तों को भी जागरूक करें। परमट चौकी से लेकर मंदिर प्रांगण तक जगह-जगह 15 डस्टबिन रखे जाएंगे, ताकि साफ-सफाई बनी रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें