वैलेंटाइन डे का दिन प्यार में डूबे हर प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन उन बातों का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है जो आपके साथी को नापसंद है। क्योंकि जाने-अंजाने में की गई कोई भी गलती इस दिन का मजा पूरी तरह से बिगाड़ सकती है। आज के दिन को खास बनाए रखने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- भूलकर भी आज के दिन न करें ये गलतियां...
विज्ञापन
हूं, हां में ना दे पार्टनर को जवाब...
2 of 11
डेमो पिक
आज के दिन अगर लड़की आपसे कोई बात पूछने के लिए बड़ा-सा मैसेज लिखकर भेजती है और आप उसे हूं, हां, नहीं में ही जवाब देते हैं तो अक्सर वो चिढ़ जाती हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- दूसरी लड़की से ना करें पार्टनर की तुलना...
विज्ञापन
दूसरी लड़की से ना करें पार्टनर की तुलना...
3 of 11
डेमो पिक
आज के दिन हर लड़की अपने साथी से बेहतर तोहफे व ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करती है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि लड़की की ड्रेस सेंस की तुलना अगर लड़का किसी दूसरी लड़की से कर दे तो ये बात उन्हें सबसे ज्यादा खराब लगती है। यह बात लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती कि उसका पार्टनर किसी दूसरी लड़की से उनकी तुलना करें।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- आज के दिन पार्टनर की हर बात में दिखाएं दिलचस्पी...
आज के दिन पार्टनर की हर बात में दिखाएं दिलचस्पी...
4 of 11
डेमो पिक
जब किसी बात में लड़कों की दिलचस्पी नहीं होती है तो वे ये दिखाने की कोशिश करते हैं कि वे सुन रहे हैं, पर असल में उनका ध्यान कहीं और ही होता है। लेकिन लड़के इस बात से अनजान होते हैं कि उनकी इस हरकत को पलक झपकते ही लड़कियां पकड़ लेती हैं और गुस्सा हो सकती हैं। इसलिए आज के दिन जरूरी है कि अपने पार्टनर की हर बात पर दिलचस्पी दिखाएं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- लड़कों के झूठ को पकड़ लेती हैं...
विज्ञापन
लड़कों के झूठ को पकड़ लेती हैं...
5 of 11
डेमो पिक
लड़के अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बड़ी ही चालाकी से झूठ बोल देते हैं लेकिन लड़कियों को सीख देते हैं कि स्थिति कैसी भी हो हमेशा सच ही बोलो। दूसरों को सीख दें और खुद उसके विपरीत करने वाले लड़कों से चिढ़ जाती हैं लड़कियां। आपका पार्टनर वैलेंटाइन डे के दिन आपसे रूठे नहीं इसलिए इस बात का ख्याल रखना और भी जरूरी है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- लेट होना कहीं बन न जाए झगड़े का कारण...
विज्ञापन
लेट होना कहीं बन न जाए झगड़े का कारण...
6 of 11
डेमो पिक
आज का दिन स्पेशल बनाने के लिए जरूरी है कि समय से पहले निर्धारित स्थान पर मिलने पहुंचे। अक्सर देखने में आता है कि लड़के खुद कभी समय पर नहीं आते और लड़की एक बार देर से आए तो उसपर लंबे-चौड़े ताने सुनाना शुरू कर देते हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- डॉमिनेटिंग नेचर से चिढ़ती हैं लड़कियां...
विज्ञापन
डॉमिनेटिंग नेचर से चिढ़ती हैं लड़कियां...
7 of 11
डेमो पिक
कुछ लड़के पब्लिक प्लेस में अपनी गर्लफ्रेंड से आगे चलने लगते हैं और सोचते हैं कि लड़की उन्हें फॉलो करे। उनकी इस हरकत व सोच से लड़कियां चिढ़ जाती हैं। आज के दिन इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- सीरियस बातों के बीच ना करें मजाक...
सीरियस बातों के बीच ना करें मजाक...
8 of 11
डेमो पिक
सीरियस बातों के बीच अचानक मजाक करने वाले लड़के लड़कियों की हिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। अपनी खास बातें शेयर करना तो दूर लड़कियां ऐसे लड़कों से बात तक करना पसंद नहीं करती हैं। आजके दिन अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो अपने बातों के लहजे पर खास ध्यान रखें।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- अपनी गलती छिपाने के लिए...
अपनी गलती छिपाने के लिए...
9 of 11
डेमो पिक
अक्सर लड़के अपनी गलती छिपाने के लिए अचानक टॉपिक बदल देते हैं। उनकी इस हरकत को लड़कियां तुरंत समझ जाती हैं। ऐसी आदतों वाले लड़कों से लड़कियां दूरियां बनाना शुरू कर देती हैं। जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से अपनी गलतियां भी सहजता से जाहिर करें। यकीन मानिए अपनी बड़ी से बड़ी गलती भी अगर साथी से साझा करेंगे तो वो उसे नजरअंदाज कर माफ कर देगी। गलती छुपाने से बेहतर उपाय तो यही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- इस मिजाज के लड़कों से दूर भागती हैं लड़कियां...
इस मिजाज के लड़कों से दूर भागती हैं लड़कियां...
10 of 11
डेमो पिक
वैलेंटाइन डे का दिन हर किसी के लिए खास होता है। आज के दिन अपने पार्टनर को स्पेशल होने का एहसास कराना ही जरूरी उद्देश्य होना चाहिए। शक्की मिजाज वाले लड़कों से लड़कियां बहुत चिढ़ती हैं। उनसे दोस्ती करना तो दूर बात करना तक पसंद नहीं करती हैं। इसलिए प्यार में शक को जगह नहीं दी जानी चाहिए।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- हर बात में रोक-टोक अच्छी नहीं...
प्रेमियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है वैलेंटाइन डे का दिन। आज के दिन अपने पार्टनर से किसी तरह की रोके-टोके अच्छी नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि बिना वजह की रोक-टोक कहीं पार्टनर से झगड़े की वजह न बन जाए।