जिंदगी देने वाले ही जब किसी की जिंदगी पर दाग लगाने लगें तो भरोसा उठने लगता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक डॉक्टर ने अपने साथियों संग मिलकर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
महिला कल्याणपुर पनकी रोड की रहने वाली है। वह प्राइवेट नौकरी करती है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह जाजमऊ केडीए कॉलोनी स्थित डॉक्टर जुबैर की क्लीनिक में मां की दवा लेने जाती थी। आरोप है कि डॉक्टर ने एक दिन बातचीत के दौरान उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
डॉक्टर ने उसे मां की दवा देने के बहाने क्लीनिक में बुलाया। वह क्लीनिक पहुंची तो डॉक्टर ने कहा कि मां की बीमारी तुमको भी हो सकती है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे खाने के लिए एक दवा दी। उसने वह दवा खा ली। इसके बाद वह अर्ध बेहोशी की अवस्था में पहुंच गई। डॉक्टर और उसके दो साथी वैन से उसे रेसकोर्स मैदान ले गए।
4 of 5
डेमो पिक
इसके बाद तीनों ने वैन में ही उससे रेप किया। इसके बाद वह उसे पार्क में ही छोड़कर भाग निकले। नौबस्ता थाना प्रभारी के मुताबिक डॉक्टर जुबैर और उसके साथियों पर रेप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।