फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इस नंबर पर न दें खाते की जानकारी, ऐसा न हो इनकी तरह आप भी..

Sun, 14 Jan 2018 04:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिलें में इन दिनों लोगों के पास एक फर्जी कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले बैंक खाते की जानकारी कर रकम पार कर देते हैं। लकी ड्रा के नाम पर भी जेब काटने की कोशिश हो रही है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
नवाबगंज के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी व सेवानिवृत्त अध्यापक चंद्रप्रकाश शुक्ला के पास शुक्रवार को 7059797128 नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसबीआई के मुख्य कार्यालय का मैनेजर बताया। उसने बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। खाता चालू रखने के लिए कई जानकारियां हासिल कर लीं। कुछ देर बाद इनके मोबाइल पर ओटीपी(वन टाइम पासवर्ड) मैसेज आया। चंद्रप्रकाश ने यह पासवर्ड फोन करने वाले को बताया। ओटीपी बताते ही इनके बैंक खाते से 6 बार में पचास हजार रुपये निकल गए। चंद्रप्रकाश शुक्ला ने अजगैन कोतवाली में शिकायतीपत्र दिया है। इसी तरह...
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इसी प्रकार हाईवे निवासी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर 923049519036 नंबर से गुरुवार शाम 6:30 बजे कॉल आई। कॉलर ने जिओ कंपनी के लकी ड्रा में 25 लाख का इनाम निकलने की जानकारी दी। लकी ड्रा की रकम पाने के लिए 00923027448566 नंबर पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहा गया। बताया गया कि एसबीआई के बैंक मैनेजर आकाश वर्मा आपकी कॉल का इंतजार कर रहे हैं। वही रकम मिलने के नियम बताएंगे। अतुल के झांसे में न आने से वह नुकसान से बच गए।    न उठाएं ऐसे कॉल...




 

4 of 5
डेमो पिक
फर्जी कॉलरों पर नहीं हो पा रही कार्रवाई
जानकारों की मानें तो ऐसा करने वाला मोबाइल और सिम हैक कर दूसरे लोगों को तंग करना शुरू कर देता है। पुलिस को प्रतिदिन शिकायतें मिल रही हैं। साइबर सेल ऐसे   कॉलरों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
न उठाएं ऐसे कॉल 
आईटी एक्सपर्ट सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अनजान फोन नहीं उठाने चाहिए। अगर कॉल रिसीव भी कर लें तो उसे काट दें। ज्यादा देर तक बात न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें