फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली हाट देखने के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़, लक्ष्मी गणेश के साथ इस खास चीज ने जीता सभी का दिल

Sun, 20 Oct 2019 08:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली हाट में डिजाइनर दिए दिखाती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में भारती महिला उद्यमी परिषद ने रविवार को जीटी रोड स्थित होटल में एक दिवसीय ‘दीवाली हाट 2019’ का आयोजन किया गया। अखबार से बने डिजाइनर लैंप और आइटम महिलाओं को काफी पसंद आए। दीवाली हाट में करीब 55 स्टॉल लगे, जिसमें ज्वैलरी, शृंगार का सामान, बंदनवार, लक्ष्मी गणेश, कुर्ती, सलावार सूट, गिफ्ट आइटम, किचन के मसाले, स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध थे।
 
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली हाट में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। परिषद की चेयरपर्सन पद्मा शुक्ला ने बताया कि इस प्रदर्शनी से होने वाली आय को निर्बल वर्ग की लड़कियों की पढ़ाई और छात्रवृत्ति में इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और जन संरक्षण थीम पर बच्चों के बनाए गए मॉडल का भी स्टाल लगा। यहां पर महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक महेश त्रिवेदी, डॉ. जया राजपूत, शशी ठाकुर, हिमानी शुक्ला, आम्रपाली कपूर, वंदना मिश्रा आदि मौजूद थीं। प्रदर्शनी में आए हुए लोगों को तुलसी व गिलोय के पौधे भी बांटे गए।

 
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली हाट में कपड़े दिखाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अखबार के डिजाइनर आइटम छाए 
अखबार से बने लैंप, पेन स्टैंड, ज्वैलरी बॉक्स, छोटे- छोटे पुतले। यह सब देखने में ऐसे लग रहे थे मानो लकड़ी या मेटल से बने हो लेकिन इनको डिजाइन करने वाली सपना मुखर्जी ने जब बताया कि यह पेपर से बने हुए हैं तो किसी को इस पर आसानी से विश्वास नहीं हुआ।

 

4 of 6
दिवाली हाट में सजाई गई लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अखबार से बने इन डिजाइनर सामान पर ऐसा साल्यूशन लगाया गया है जिससे यह धोने पर भी खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक चलेंगे। लोगों को इस स्टॉल पर मिल रहे सभी सामान पसंद आए। इनके दाम 50 रुपये से शुरू थे। सबसे ज्यादा डिमांड एलईडी लाइट वाले लैंप और बॉक्स की रही।

 
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली हाट - फोटो : अमर उजाला
क्रोशिया के दीये बने खास
प्रदर्शनी में क्रोशिया से बने दीया स्टैंड मिल रहे थे। इन क्रोशिया के स्टैंड पर लाइट को रखा गया था जो दूर से ऐसा लग रहा था मानो दीया हो। यही नहीं स्टॉल पर क्रोशिया से बने खिलौने, गणपति आदि ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। क्रोशिया के सामान को डिजाइन करने पर रेनू मारवाह व उनकी टीम का दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनू ने बताया कि वह जवानों के लिए भी खास तौर पर क्रोशिया से जरूरत का सामान तैयार करती हैं और निशुल्क उपलब्ध कराती हैं। इसके अलावा प्रदर्शनी में लगे अन्य स्टॉल में जंक ज्वैलरी, बंदनवार आदि मिल रहे थे जिसकी खूब खरीदारी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें