फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड में हुआ बड़ा खुलासा, पहले शादी के लिए राजी थे दोनों परिवार फिर ऐसे शुरू हुई दुश्मनी

Sat, 07 Dec 2019 03:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
उन्नाव कांड के बाद लोगों में गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में डॉक्टर बिटिया के साथ हुई दरिंदगी के बाद उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई हैवानियत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से लोगों के दिलों में गुस्सा फूट रहा है। पेट्रोल डालकर दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी दुष्कर्म पीड़िता का दिल्ली में इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 6
दुष्कर्म पीड़िता को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच इस घटना पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसने सभी को हैरान कर के रख दिया है। आरोपी शिवम ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। रायबरेली में दो महीने तक उसे अपने साथ रखा। फिर युवती को गांव में छोड़ गया। पहले तो आरोपी और पीड़िता का परिवार दोनों की शादी को राजी था। बाद में शिवम का परिवार मुकर गया। शिवम और उसके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 6
घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह बात ग्रामीणों ने पुलिस को बताई। बताया कि पीड़ित युवती लगातार शिवम पर शादी का दबाव बना रही थी। जब शिवम किसी तरह से शादी के लिए तैयार नहीं हुआ, तो पीड़िता ने शिवम और उसके दोस्त शुभम के खिलाफ रायबरेली के लालगंज और उन्नाव के बिहार थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के दबाव में छह महीने बाद शिवम को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था।

 

4 of 6
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। आशंका है कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर युवती को जलाकर अपनी खुन्नस निकाली है। वहीं, गांव के कुछ लोग मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगाकर चर्चा करते रहे। शिवम के पीड़िता को मिलने के लिए बुलाने की भी चर्चा रही। हालांकि एसआईटी की जांच में मामले का सच सामने आने की उम्मीद है। एसआईटी हर बिंदु पर जांच कर रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता खुद कर रही मुकदमे की पैरवी
शुक्लागंज निवासी पीड़िता के चाचा ने बताया कि भतीजी पांच बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी है। शिवम ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। फिर उसका भविष्य बर्बाद कर दिया। स्नातक पास होने से पीड़ित युवती खुद अपने मुकदमे की पैरवी कर रही थी। भाई उसे कोर्ट लाने और ले जाने में मदद कर रहे थे। गुरुवार भोर पहर वह अकेले ही घर से निकली थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना के बाद पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की फोरेंसिक टीम ने भी की जांच
घटना की जांच के लिए लखनऊ की तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम देर शाम उन्नाव पहुंची। टीम ने पहले पीड़िता के घर पहुंची। वहां कुछ देर रुकने के बाद टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। टीम ने सच सामने लाने के लिए घटना का डेमो भी किया। एसपी ने विक्रांत वीर ने बताया कि टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें