फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में मणींद्र महाराज के आश्रम में शिष्य की हत्या, पुलिस शव ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने काटा बवाल

Thu, 26 Dec 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
मणिंद्र महाराज के आश्रम में उनके शिष्य की गोली मारकर हत्या के बाद शव उठाने पहुंची पुलिस से भिड़ गए परिजन - फोटो : अमर उजाला
जालौन के रामपुरा रसूखदार बाबा विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज के आश्रम में शिष्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शव मिलने पर परिजनों, ग्रामीणों ने बाबा और उनकी सुरक्षा में लगे दरोगा पर हत्या का आरोप लगाते हुए बवाल कर दिया। पुलिस शव ले जाने लगी तो तीखी नोकझोंक की। वाहनों पर पथराव कर पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

2 of 5
आश्रम के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने पहुंचकर बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका कहना है कि गोली दरोगा की रिवाल्वर से ही चली है, उन्हें निलंबित किया जाएगा। हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल बाबा व दरोगा को पुलिस ने आश्रम से हटा दिया है। बाबा ने मामला खुदकुशी का बताया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
निनावली गांव में बाबा विजय शंकर उर्फ मणींद्र महाराज उर्फ निनावली सरकार आश्रम में अपने पांच बच्चों, पत्नी और कुछ शिष्यों के साथ रहते हैं। सुबह गांव के कुछ लोग आश्रम पहुंचे तो छप्पर के बाहर निनावली निवासी रविशंकर उर्फ कल्लू (23) पुत्र ब्रह्मप्रकाश का शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही ग्रामीण जुट गए। रामपुरा थाने की फोर्स भी आ गई। परिजनों ने बताया कि रवि पिछले तीन महीनों से बाबा की सेवा कर रहा था। बाबा ने ही दरोगा की रिवाल्वर से हत्या की है।

 

4 of 5
आश्रम के बाहर बवाल करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के तेवर देख पुलिस ने बाबा और दरोगा को आश्रम से हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते वक्त ग्रामीण उग्र हो गए। वे बाबा की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस तत्काल कार्रवाई से हिचक रही थी। इससे भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। मौके पर पहुंचे एसपी के सामने भी ग्रामीणों ने हंगामा किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक के पिता एवं आरोपी मणिंद्र महाराज - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि जिस छप्पर के बाहर रवि का शव मिला, उसमें दरोगा राजेंद्र ही रहता है। राजेंद्र की बीते कुछ दिनों से रवि से नहीं बन रही थी। बाबा भी रवि से नाराज रहता था। रवि के पिता ब्रह्मप्रकाश व भाई मोनू  का कहना है कि बाबा ने ही दरोगा की रिवाल्वर से गोली मारी है। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बाबा के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें