कन्नौज की सांसद और सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव को हाल ही में इलाहाबाद में कैंपेनिंग के दौरान बदतमीज पार्टी कार्यकर्ताओं का सामना करना पड़ा था। इसके चलते डिम्पल भाभी आगबबूला हो उठी थी। लेकिन गुरुवार को एक बार फिर डिम्पल भाभी ने अपने कार्यकर्ताओं और वोटरों पर अपना बेशुमार प्यार बरसाया।
जब भोजपुरी बोलने लगी डिंपल भाभी
डेमो
आजमगढ़ के मुबारकपुर में डिम्पल भाभी ने भौजपुरिया अंदाज में प्यार बरसाया तो वोटर और कार्यकर्ता मस्ती से झूम उठे और डिम्पल भाभी के नाम के नारे लगाने लगे। डिम्पल ने बोलते हुए वोटरों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया।
ऐसे मोह लिया सबका मन
डेमो
डिम्पल ने बड़े प्यार से कहा हम पहली बार आजमगढ़ आई, हम यहां की पतोही(बहू) हैं.. है कि नहीं...? हमका आपकी आशीर्वीद चाहिन, इसके बाद का नजारा देखने लायक था। मस्ती में सपा समर्थकों ने डिम्पल भाभी के नारे लगाए।
पीएम मोदी पर डिंपल ने ऐसे साधा निशाना
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तूफानी दौरे के बाद आजमगढ़ पहुंची सांसद डिम्पल यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। डिम्पल ने कहां पीएम मोदी ने गरीब जनता को मुंगेरी लाल के सपने दिखाए।
गैस की कीमतें बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात करते-करते गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया। इसके साथ डिम्पल ने कहा हम आने वाले समय में महिलाओं को प्रेशर कुकर देंगे जिससे कम समय में खाना बने। कहा कि अब अपना ही पैसा निकालने के लिए बैंकों को पैसा देना पड़ेगा। साथ ही हार के डर से भाजपा की भाषा बदल गई है।
अखिलेश भैया ने जो वादा किया वो निभाया
डेमो
कहा अखिलेश भैया ने प्रेदश की जनता से किए वादों को पूरा किया। प्रदेश के जरूरतमंद युवाओं को लेपटॉप दिया तो अब आने वाले समय में उन्हें स्मार्टफोन देंगे।
डेमो
डिम्पल यादव ने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यो की सराहना पूरे देश में हो रही है। डिम्पल ने कहा महिलाएं काला टीका लगाती है बुरी नजर से बचने के लिए ऐसी ही सेवा हमने शुरू की। यूपी पुलिस की 100 नंबर की काली गाड़ी हर चौराहे पर खड़ी रहती है। ये आपको बुराईयों से बचाएगी।
मायावती को कहा मेरी सुरक्षा की चिंता बंद कर अपनी सोचो
मायावती (फाइल फोटो)
उन्होंने कहा कि नेता जी और अखिलेश भैया का आजमगढ़ से घर का रिश्ता है। सवाल किया कि भाजपा का मध्यप्रदेश में हाल क्या है। कहा कि मेरी बुआ मायावती मेरी सुरक्षा की चिंता के बजाय अपनी सुरक्षा की चिंता करें। उन्हें कोई दिक्कत हो तो 100 नंबर पर फोन कर दें। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन वाली सरकार झूठी सरकार है।