समाजवादी पार्टी की बुरी हार में कहीं न कहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी की यह तल्खी भी थी। शायद उन्हें उस वक्त यह अंदाज न था की उनकी यह तल्खी उनकी पार्टी काे ले डूबेगी।
विज्ञापन
2 of 5
इलाहाबाद पहुंची डिंपल यादव
दरसअल हुअा यूं कि बताैर समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक बनी डिंपल यादव इलाहाबाद प्रचार करने पहुंची थी। यहां की जनसभाओंं में डिंपल ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई, जनता से कई वादे किए और पीएम मोदी पर करारा हमला भी बोला लेकिन इस दौरान वो बार-बार अपने ही फैन कार्यकर्ताओं से परेशान होती रहीं।
विज्ञापन
बार-बार अपने ही फैन कार्यकर्ताओं से परेशान होती रहीं डिंपल
3 of 5
इलाहाबाद रैली में मंच पर पहुंचकर जनता को नमन करती डिंपल यादव
कन्नौज से सांसद और सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज जहां भी जनसभाएं की, वहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखने, उनके साथ सेल्फी लेने और उनका वीडिओ बनाने की धुन में उन्हें खूब परेशान किया।
ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान कर गई डिंपल
4 of 5
डिंपल की इलाहबाद रैली में उमड़ी भीड़
डिंपल भाभी के रुप में लोकप्रिय डिंपल यादव ने पहले हन्डिया में और फ़िर इलाहाबाद के ट्रांसपोर्ट नगर में जनसभा की। दोनो ही जगह डिंपल ने कई बार मंच से इशारा किया कि फैन कार्यकर्ता मंच से दूर रहें लेकिन जब युवा कार्यकर्ता नहीं माने तो डिंपल ने उनमें से ज्यादा हुडदंग करने वालों की पहचान करनी शुरू कर दी।
डिंपल ने पहले पहले उनसे उनका नाम पूछने शुरू किए और कहा कि आपके नाम मैं भईया को दूंगी। डिंपल ने ऐसा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया या वो इन नामों को लेकर गम्भीर भी हैं ये तो डिंपल ही जानें लेकिन इस मसले पर एसपी कार्यकर्ता भी बात करने बचते नजर आए। एेसे में डिंपल के खुले मंच से इस बयान काे भाजपा ने कैच कर लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता काे इस वाक्या से यह बताने की काेशिशें की कि प्रदेश में जब मुख्यमंत्री की पत्नी ही सुरक्षित नहीं हैं ताे अाम लाेग कैसे सुरक्षित हाेंगे। यह फैक्टर भी केशव का काम कर गया।