फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की लड़ाई पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, ओवैसी का नाम ले कही ये बात

Wed, 13 Nov 2019 07:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चल रहे इंटक (राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस) के तीन दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में इन दिनों राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर भड़ास निकाली। 

 
विज्ञापन

2 of 5
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में चुनाव के बाद खड़े हुए राजनीतिक संकट पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया इसलिए उन्हें बधाई। ये जाे सकंट आया है वह अमित शाह की देन है। उन्होंने चुनाव से पहले शिवसेना के साथ 50-50 के फार्मूले पर सरकार बनाने का वादा किया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
वादा तोड़ा इसलिए यह सब हो रहा है। वह अपना वादा निभााते, अपनी बात पर कायम रहते तो ऐसा कभी नहीं होता।  असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए दिग्गी ने कहा कि ओवैसी की पार्टी ने महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और एनसीपी का किया है। बोले यह मेरा सीधा आरोप ओवैसी पर है।

 

4 of 5
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना को फायदा पहुंचाने के लिए ओवैसी काम करते हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा सरकार का हिमायती बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा और मोदी ने आजादी की लड़ाई में कोई भाग नहीं लिया बस सरदार पटेल की 300 करोड़ की मूर्ति बनवा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए दिग्गी राजा बाेले मोदी सरकार से वही लड़ सकता है जिसके ऊपर ईडी और सीबीआई के केस न चल रहे हों।  दिग्विजय सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार में कुछ नहीं हुआ है। एनडीए सरकार बड़े लोगों का पैसा माफ कर रही है। भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें