फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018: इस पेड़ की जड़ बदल देगी आपकी किस्मत, जमकर होगी पैसे की बारिश

Sat, 03 Nov 2018 08:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
धनतेरस
धनतेरस पांच नवंबर को है। इस दिन अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और सोम प्रदोष भी पड़ रहे हैं। सूर्योदय से लेकर रात 8:33 बजे तक हस्त नक्षत्र है। यह चंद्रमा का नक्षत्र होता है। इस अवधि में सोना-चांदी, गणेश-लक्ष्मी समेत परिवार की जरूरत का सामान खरीदना शुभ रहेगा। सोमवार रात 11:45 बजे से भद्रा लग जाएगी। इस समयावधि के बाद कोई भी वस्तु नहीं खरीदी जाएगी। मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि के अमृत कलश से 14 रत्न निकले थे। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
कानपुर के ज्योतिषी केए दुबे पद्मेश ने बताया कि धनतेरस में दीपदान शाम को 05:14 बजे से 7:50 बजे तक शुभ रहेगा। प्रवेशद्वार पर अनाज की ढेरी लगाकर और दक्षिण दिशा में तिल के तेल दीपक जलाना शुभ रहेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
रोग दूर करती है धनवंतरि की पूजा  
आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि भगवान धनवंतरि की पूजासोमवार रात 8:33 बजे से होगी। भगवान धनवंतरि को हर, बहेड़ा, केसर, आंवला व हल्दी अर्पित करने से रोग और व्याधि दूर होते हैं। यदि चित्र न हो तो स्वास्तिक बनाकर इन पांचों वस्तुओं को अर्पित करें।

 

4 of 7
डेमो पिक
दीपोत्सव पर एक नजर
पांच नवंबर-  धनतेरस
छह नवंबर- नरक चौदस
सात नवंबर- दिवाली
आठ नवंबर- गोवर्धन पूजा
नौ नवंबर- भाईदूज 

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
-धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ओम बनाने से घर में लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।
-नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली को सुबह अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाएं। इससे अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है
-नरक चतुर्दशी की शाम को घर में पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं। इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है
 
विज्ञापन

6 of 7
dhanteras
-दिवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी को चढ़ाए। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे बरकत होती है। 
-अशोक के पेड़ की जड़ का पूजन करने से घर में धन संपत्ति की वृद्धि होती है
-पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढककर रखने से घर में बरकत और खुशहाली बनी रहती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
-इमली के पेड़ की छोटी टहनी लाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन में दिनों दिन वृद्धि होती है
-दिवाली के दिन नई झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उस स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर रख दें। अगले दिन उसका उपयोग करें तो दरिद्रता खत्म होती है
-दिवाली केदिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा में बढ़ोत्तरी होती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें