फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर प्लेन क्रैश: मलबे को किया जा रहा सुरक्षित, डीजीसीए और दिल्ली की विशेष टीम करेगी जांच

Thu, 27 Aug 2026 06:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नत्थूपुरवा में हुए विमान हादसे के बाद जांच का सिलसिला तेज हो गया है। हादसे की जांच के लिए लखनऊ से डीजीसीए की टीम कानपुर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर प्लेन क्रैश - फोटो : amar ujala
टीम ने हादसे से जुड़े मलबे को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीजी मोहम्मद अख्तर ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच के लिए सुबह एक और टीम पहुंचेगी, जिसमें दिल्ली के सदस्य भी शामिल होंगे। गुरुवार को गर्ग एविएशन सेंटर का चार सीटर डुअल इंजन प्रशिक्षण विमान उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद नत्थूपुरवा के बाहरी इलाके में खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर प्लेन क्रैश - फोटो : amar ujala

मलबे को सुरक्षित रखा जा रहा

हादसे के बाद विमान के क्षतिग्रस्त हिस्सों और अन्य मलबे को मौके पर सुरक्षित रखा जा रहा है। जांच टीम इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करेगी। हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

3 of 4
कानपुर प्लेन क्रैश - फोटो : amar ujala

सुबह पहुंचेगी दूसरी टीम

डीजी मोहम्मद अख्तर के अनुसार, सुबह आने वाली दूसरी जांच टीम में दिल्ली के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। टीम हादसे की तकनीकी बिंदुओं पर जांच करेगी और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों का परीक्षण करेगी। गर्ग एविएशन सेंटर के विमान से जुड़ा यह दो महीने के भीतर दूसरा हादसा है।

विज्ञापन

4 of 4
कानपुर प्लेन क्रैश - फोटो : amar ujala
इससे पहले 26 जून को प्रशिक्षण ले रही दिल्ली की एक युवती विमान से उतरते समय प्रोपेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई थी।अब डीजीसीए की जांच में यह स्पष्ट होने की  उम्मीद है कि नत्थूपुरवा में हुआ हादसा किस वजह से हुआ और उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी या अन्य किसी तरह की समस्या थी या नहीं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें