फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CM के निशाने पर राहुल, अखिलेश और मायावती, बोले- सैफई में जैसे ही कोई बच्चा पैदा होता है तो

Tue, 29 May 2018 08:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुलायम की सरकार को अपराध की सरकार कहा। बोले, सत्ता पाने के लालच में बसपा प्रमुख लखनऊ गेस्ट हाउस कांड को भूल गईं हैं। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के हसेरन ब्लाक के जिनौठी में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने यह बातें कहीं। 

आगे की स्लाइड में- सत्ता पाने के लालच में वह लखनऊ गेस्ट हाउस कांड भूल गईं हैं

 
विज्ञापन

2 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने इसके बाद नाम लिए बगैर ही बसपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता पाने के लालच में वह लखनऊ गेस्ट हाउस कांड भूल गईं हैं। सपा के लोगों ने उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। भाजपा के नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी को जानकारी हुई तो वह गेस्ट हाउस पहुंचे। कहा ‘मैं खुद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंचा और गैस सिलिंडर बुझाकर उनके प्राण बचाए‘। लेकिन अफसोस वह सिर्फ सत्ता के लालच में उनके पाले में बैठी है। जिन्होंने उनके प्राण लेने की साजिश रची।

आगे की स्लाइड में- पांचवां बच्चा पैदा होते ही कहते हैं प्रदेश का सीएम है
विज्ञापन

3 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सैफई में जैसे ही कोई बच्चा पैदा होता है तो लोग कहते हैं कि प्रधान जी पैदा हुए हैं, दूसरा होने पर ब्लाक प्रमुख, तीसरा जिला पंचायत अध्यक्ष चौथा सांसद और पांचवां बच्चा पैदा होते ही कहते हैं प्रदेश का सीएम है। कहा लेकिन अब इटावा भाजपा का है। वहां का विधायक, सांसद भी भाजपा का ही है। 

आगे की स्लाइड में- राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा

4 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा विपक्ष मिलकर उनका घर बसाने में लगे हैं। भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि बाकी आप समझदार हैं कि घर बसने के बाद क्या होता है। कहा कि भाजपा ने परिवार वाद की राजनीति को खत्म कर दिया है। इससे यह सब एकजुट हुए है। विपक्ष जाति की राजनीति करता है। कहा कि गुजरात में पाटीदार आंदोलन हुआ तो यह उसके साथ थे। एमपी में गुर्जर आंदोलन के साथ राजस्थान में जाट आंदोलन के साथ थे। लेकिन जैसे ही यह सब मिलकर कहते हैं कि हम हिंदू है तो विपक्ष कह उठता है यह तो सांप्रदायिक हो गए।

आगे की स्लाइड में- अब किसी नीरज मिश्रा का सिर नहीं कटेगा और नहीें कटने देना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जनसमुदाय को मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि अटल सरकार को एक बार ही मौका दिया। यह गलती अब दोबारा नहीं होनी चाहिए। मुलायम सरकार के कार्यकाल में सौरिख क्षेत्र की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अब किसी नीरज मिश्रा का सिर नहीं कटेगा और नहीें कटने देना है। ये आप सभी की जिम्मेदारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें