कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैराज पर गंगा यात्रा के समापन पर आयोजित जनसभा में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव गंगा यात्रा का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि यह सैफई महोत्सव नहीं है। गंगा जी की यात्रा है। इसका महत्व समझेें।
विज्ञापन
2 of 5
गंगा आरती करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मन में कुविचार आ रहे हों तो गंगा में डुबकी लगाएं। सैफई महोत्सव के विचार खत्म हो जाएंगे और वे भी गंगा यात्रा के स्वागत को निकल आएंगे। कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में प्रयागराज में कुंभ हुआ था, तब लोग आचमन करने से भी कतरा रहे थे। 2019 में कुंभ हुआ तो वे भी संगम में डुबकी लगाने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
3 of 5
गंगा पूजन करते सीएम योगी एवं डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
गंगा अब सिर्फ प्रयागराज में ही साफ नहीं हैं। वे चाहें कानपुर में डुबकी लगाएं या कहीं और। उपमुख्यमंत्री ने बसपा और कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा। बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस वाले सफाई करना नहीं जानते। सिर्फ गंदगी फैलाते हैं। इसके उलट इस देश का प्रधानमंत्री खुद कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश देता है। सफाई कर्मियों के पैर धोता है।
4 of 5
गंगा आरती करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील की कि गंगा को साफ रखने में सरकार का सहयोग करें। खुद भी गंगा को दूषित होने से बचाएं और इस मुहिम से जुडे़ं। देश में माहौल बिगाड़ने की साजिशें चल रही हैं। ऐसे में इतना ही कहूंगा कि गंगा मइया सिर्फ हिंदुओं की नहीं बल्कि संपूर्ण मानव जाति की हैं। हर व्यक्ति को इस भगीरथ प्रयास में जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश पर बाेला हमला
- फोटो : अमर उजाला
एक भी गंदा बूंद गंगा में नहीं गिरने देंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी देखेगी कि देश और प्रदेश के किसी शहर, नगर, गांव से गंगा को दूषित करने वाला पानी नहीं गिरेगा। खास तौर पर कानपुर के अंदर एक भी गंदा बूंद गंगा में गिरने नहीं देंगे। गंगा की धारा करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का रास्ता तैयार कर रही है। वर्ष 2019 के कुंभ में 24 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी। 2025 के कुंभ में 48 करोड़ लोग डुबकी लगाएं तो आश्चर्य नहीं होगा।