यूपी के उन्नाव जिले में ब्लाउज में बटन की जगह हुक लगाना एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका को महंगा पड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। जानें क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
अजगैन कोतवाली के गांव बशीरतगंज निवासी वंदना पत्नी संतोष का कसबे में ही ब्यूटी पार्लर है। इसमें लेडीज कपड़ों की सिलाई भी होती है। कुछ दिन पहले गजाखेड़ा गांव निवासी संदीप ने ब्लाउज सिलने को दिया था।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
शनिवार को वह ब्लाउज लेने पहुंचा तो उसमें बटन की जगह हुक लगे देख विवाद करने लगा। वंदना ने अपने पति, ससुर महाबीर व देवर जितेंद्र को बुला लिया। तीनों ने संदीप को डांटकर भगा दिया।
कुछ देर बाद संदीप अपने पिता सुंदर व करीब दो दर्जन साथियों के साथ आया और गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इस दौरान दुकान में पथराव और तोड़फोड़ भी की गई। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।