हरदोई शाहजहांपुर रेल मार्ग पर शनिवार को मालगाड़ी डीरेल होने के चलते रविवार देर रात से दिल्ली रूट की गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है। मगरवारा में दून एक्सप्रेस के करीब 2 घंटे ठहराव होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। यात्रियों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
यूपी के हरदोई में शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया था। यहां के बघौली रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए थे। इस घटना के बाद से अप और डाउन ट्रैक बाधित रहा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
हरदोई में कोयले से भरी मालगाड़ी के डिब्बे बघौली स्टेशन के पास शाम सवा चार बजे के करीब पटरी से उतरे। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। राहत व बचाव कार्य जारी अभी भी जारी है। नागपुर से पटना होते हुए सहारनपुर-मुंबई तक जाने वाली मालगाड़ी पर कोयला लदा था। लखनऊ-दिल्ली रूट पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। अमृतसर से हावड़ा रेलमार्ग को भी हरदोई स्टेशन जोड़ता है। हरिद्वार से देहरादून का रूट भी पूरी तरह प्रभावित है।