फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में लगा कैंप, डेथ सर्टिफिकेट और 50 हजार रुपये नगद दिये जा रहे

Mon, 21 Nov 2016 11:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
लाशों को नीले रंग के कवर से ढक कर परिजनों के हवाले किया जा रहा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पोस्टमार्टम हाउस में कैंप लगाकर जिला प्रशासन की ओर से मृतक आश्रितों को डेथ सर्टिफिकेट और सहायता राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

अभी भी दहशत में हैं कई यात्री

2 of 5
घटनास्थल को देखतीं मंत्री अरुणा कोरी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह से ही कानपुर, लखनऊ समेत तमाम जिलों के बड़े अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंच गये। वहीं एनडीआरएफ की टीमें बोगियां काटकर लाशें बाहर निकालने का काम अभी भी कर रही है। कई यात्री आज भी दहशत में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

नई करेंसी में 50 हजार रुपये नगद सहायता राशि दी जा रही

3 of 5
घटना स्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एडीएम पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कैंप लगाकर मरने वाले यात्रियों के परिजनों को नई करेंसी में 50 हजार रुपये नगद और डेथ सर्टिफिकेट बनाकर दे रहे हैं।

ट्रैक सुधारने का काम तेज

4 of 5
ट्रैक को सुधारते रेल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
लाशों को नीले रंग के कवर से ढंककर परिजनों के हवाले किया जा रहे है। वहीं ट्रैक की मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने यह उम्मीद जताई है कि 24 घंटे के भीतर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा हो जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक (डीजी) पहुंचे पुखरायां

5 of 5
क्षेत्रीय लोगों से लिये जा रहे बयान - फोटो : अमर उजाला
पुखरायां घटना स्थल पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजी) जावीद अहमद पहुंचे यहां उन्होंने हादसे की वजह पता लगाने के लिए क्षेत्रीय लोगों से बयान भी लिये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें