फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर पहुंचा शहीद पंकज का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने उमड़ा हुजूम

Sun, 07 Apr 2019 12:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कन्नौज पहुंचा शहीद पंकज दुबे का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में यूपी के कन्नौज जिले का लाल पंकज दुबे शहीद हो गए थे। शनिवार देर रात को पंकज का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान कन्नौज जिला पहुंचा। शहीद का शव देख पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
कन्नौज पहुंचा शहीद पंकज दुबे का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि पाकिस्तान की ओर 29 मार्च को सीमा पर हुई फायरिंग में यूपी के कन्नौज का लाल पंकज दुबे घायल हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
कन्नौज पहुंचा शहीद पंकज दुबे का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
जिनका इलाज कश्मीर के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा था। आर्मी हॉस्पिटल में ही पंकज ने 5 अप्रैल को आखिरी सांस ली। शहीद पंकज दुबे कन्नौज के गंधरापुर निवासी थे।

4 of 5
कन्नौज पहुंचा शहीद पंकज दुबे का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
शहीद के पैतृक गांव गंधरापुर में शनिवार देर रात दो बजे सिख रेजीमेंट की टीम शव लेकर पहुंची। शहीद का शव गांव में पहुंचते ही उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि देने के लिए आसपास के गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कन्नौज पहुंचा शहीद पंकज दुबे का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
राजकीय सम्मान के साथ शहीद पंकज को श्रद्धाजंलि दी गयी। पंकज दुबे अमर रहें के नारे के साथ शहीद की अंतिम यात्रा निकली। जिसमें भारी संख्या में हुजूम उमड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें