फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सम्मान को रेत पर उकेरा, डीएवी कॉलेज बना विजेता, देखें मनमोहक तस्वीरें

Wed, 18 Dec 2019 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नारी सम्मान को गंगा की रेत में उकेर कर डीएवी कालेज के छात्र-छात्राओं ने चिकितुषी संस्था व डीएवी कालेज के चित्रकला विभाग की ओर से बुधवार सरसैया घाट पर आयोजित रेत शिल्प प्रतियोगिता में पहला स्थान जीता। दूसरा पुरस्कार सीएसजेएमयू के छात्र-छात्रओं को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने कलाकार बनो को दर्शाया था। डीजी कालेज ने सृजन और सीएसजेएमयू ने दसानन बनाकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में नागरिकता संशोधन कानून, देश में बढ़ता प्रदूषण, आने वाले 20 साल में ऑक्सीजन कैसे लेंगे, नागरिकता को लेकर सिख, ईसाई, हिंदुओं में खुशी का इजहार दिखते आदि प्रमुख बिंदुओं को रेत में उकेरा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में डीएवी, डीजी, सेन बालिका, गुरुनानक, जुहारी, एएनडी, अर्मापुर कालेज समेत 15 कालेजों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 12 से 14 छात्र-छात्राएं थीं। सुपर गर्ल बनाकर सांत्वना पुरस्कार एसएन सेन ने जीता।

4 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने रेत में दिखाया कि किस प्रकार से सुपर गर्ल सभी की पिटाई करती है। इसके अलावा आर्यावर्त, सीएसजेएमयू और कला संग्रह को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इन सभी विजेताओं को डीएवी कालेज के प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल में जयकरण निषाद, सुमित कोठारी, बीना अवस्थी रहे। इस मौके पर डॉ. अजय, डॉ. वंदना, डॉ. रचना, डॉ. कुमुद, प्रकाश सिन्हा, गोपाल खन्ना आदि मौजूद रहे। संयोजिका डॉ. पूर्णिमा तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा से अनूठा कार्य संपादित करती रही है। गंगा की सफाई, स्वच्छता, पर्यावरण आदि प्रमुख बिंदुओं पर प्रतियोगिता आयोजित कराते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें