फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग आज, डिंपल-अखिलेश-साक्षी सहित इन हॉट सीट पर सबकी नजर, सलमान यहां मैदान में

Mon, 29 Apr 2019 01:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
अखिलेश यादव, डिंपल यादव, मुलायम सिंह, सलमान खुर्शीद, साक्षी महाराज, शिवपाल यादव (फाइल फाटो)
लोकसभा चुनाव 2019 के तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर होना है। इनमें से दो सीटों पर मुलायम सिंह यादव के परिवार की परीक्षा है। क्योंकि इटावा मुलायम सिंह यादव का गढ़ है वहीं कन्नौज में पिछले कुछ वर्षों से लगातार डिंपल यादव जीत रहीं है। इस बार दो फाड़ हुए यादव परिवार के शिवपाल सिंह यादव भी अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ मैदान में हैं। यूपी की इन 13 सीटों का चुनाव इसलिए भी बहुत दिलचस्प हैं क्योंकि भाई-भाई के सामने खड़ा है।
विज्ञापन

2 of 8
समाजवादी रथ पर पत्नी डिंपल के साथ मौजूद अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
ऐसे में डिंपल यादव इस बार भी कन्नौज सीट पर कब्जा कर पायेंगी य नहीं यह तो 23 मई को पता चलेगा लेकिन यूपी की 13 सीटें जहां पर कल मतदान होना है पूरी तरह से चुनावी रंग में रंगी हुई नजर आ रहीं हैं। आपको बताते चलें कि चौथे चरण में जिन 13 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे, उनमें 13 में से 12 सीटों पर 2014 में भाजपा ने कब्जा जमाया था।

 
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज सीट से सपा की डिंपल यादव ने जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। जिसमें कन्नौज से डिंपल यादव, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद  कानपुर में श्रीप्रकाश जायसवाल व प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी विरोधियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

 

4 of 8
साक्षी महाराज एवं अरुण शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज (फाइल फोटो)
उन्नाव से साक्षी महाराज व अन्नू टंडन समेत कई प्रमुख नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यूपी की इन 13 सीटों पर लगभग दो करोड़ 47 लाख से अधिक मतदाता 152 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसी चरण से साबित होगा कि समाजवादियों के गढ़ कन्नौज में पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जीत की हैट्रिक लगाएंगी या नहीं।

 
विज्ञापन

5 of 8
अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी (फाइल फोटो)
उनके पक्ष में अखिलेश यादव, मायावती और अजीत सिंह जनसभा कर चुके हैं। डिंपल और अखिलेश खुद भी वहां दो बार रोड शो कर चुके हैं। कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी की टक्कर होगी। वर्ष 2014 में इस सीट से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी सांसद चुने गए थे।

 
विज्ञापन

6 of 8
साक्षी महाराज और कांग्रेस की अन्नू टंडन (फाइल फोटो)
इससे सटी हुई उन्नाव सीट पर भाजपा के चर्चित चेहरे व मौजूदा सांसद साक्षी महाराज व कांग्रेस की अन्नू टंडन की जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है। फर्रुखाबाद में पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के भविष्य का फैसला होगा। मिश्रिख (सुरक्षित) सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही की पुत्र वधू मंजरी राही की परीक्षा है।

 
विज्ञापन

7 of 8
राहुल गांधी के साथ अशोक दोहरे (फाइल फोटो)
हरदोई सुरक्षित सीट पर पूर्व सांसद उषा वर्मा की राजनीतिक हैसियत भी 29 अप्रैल को तय होगी। इटावा (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. राम शंकर कठेरिया, सपा के कमलेश कठेरिया व कांग्रेस से पूर्व सांसद अशोक दोहरे की किस्मत का निर्णय होगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
यहां पूर्व भाजपा सांसद अशोक दोहरे कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद होने की वजह से इटावा सीट पर यादव परिवार की परीक्षा होगी। बुंदेलखंड की हमीरपुर, जालौन में भी सपा-बसपा गठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें