फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: डांडिया नाइट में 'उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए' पर जब महिलाओं ने लगाए ठुमके

Tue, 15 Oct 2019 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर किया डांस - फोटो : अमर उजाला
नव्यता वूमेन इम्पॉवरमेंट सेल लेडीज क्लब ने मंगलवार को बेनाझाबर स्थित होटल में डांडिया रास आयोजित किया। इसमें सभी महिलाएं पारंपरिक अंदाज में तैयार होकर आईं। मां भगवती के आगे दीप जलाकर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदस्यों ने देवी वंदना पेश की। इसके बाद सभी ने डांडिया रास शुरू किया। सभी ने मनमोहक डांस पेश कर महफिल में रंग जमाया। उड़ी उड़ी जाए...जैसे गीत पर सभी ने जमकर डांस किया।

 
विज्ञापन

2 of 5
डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर मस्ती की - फोटो : अमर उजाला
यहां पर रूपाली, अंजू, ममता, सुमन, किरण, ललिता जैन मौजूद थे। ऑल इंडिया वूमेंस कांफ्रेंस की ओर से सरसैया घाट स्थित महिला पार्क में करवाचौथ व दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। गणेश- लक्ष्मी के पूजन से कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर आईं महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं हुईं।

 
विज्ञापन

3 of 5
डांडिया नाइट में झूमती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवा सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने गोटा व मिरर से खूबसूरत अंदाज में करवा सजाए। इसके बाद हाऊजी व तंबोला गेम खेले गए। अंत में सभी ने डांडिया खेला। यहां पर अध्यक्ष पूर्णिमा भार्गव व सचिव रेनू अग्रवाल मौजूद थीं। गोल्डन लेडीज क्लब ने मंगलवार को साकेत नगर स्थित होटल में डिस्को डांडिया का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने गुजराती व फिल्मी गीतों पर डांस कर डांडिया चटकाई। डांडिया में स्पार्कल ग्रू, डांसिंग बेबीज और आइस ब्रेकर टीम ने भाग लिया। इसके बाद कई प्रतियोगिताएं हुईं।

4 of 5
डांडिया नाइट में महिलाओं ने जमकर किया डांस - फोटो : अमर उजाला
डांसिग बेबीज को ग्रुप डांस प्रतियोगिता, रुचि केसरवानी व दर्शिका अग्रवाल को ड्यूट डांस, एकता अग्रवाल को बेस्ट डांडिया सजाओ प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। रुचि अग्रवाल को बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कृत किया गया। यहां पर क्लब की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, प्रीति जैन, बबिता अग्रवाल, नेहा जैन, शगुन जैन,  सीमा सिंघानिया, अंकिता गुप्ता, रिद्धी जैन, गरिमा जैन, राजुल जैन, नूतन गुप्ता, दिशा अग्रवाल, प्रीति जैन, एकता अग्रवाल, सविता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांडिया में फैशन का तड़का - फोटो : अमर उजाला
इसमें महिलाओं ने गुजराती व फिल्मी गीतों पर डांस कर डांडिया चटकाई। डांडिया में स्पार्कल ग्रू, डांसिंग बेबीज और आइस ब्रेकर टीम ने भाग लिया। इसके बाद कई प्रतियोगिताएं हुईं। डांसिग बेबीज को ग्रुप डांस प्रतियोगिता, रुचि केसरवानी व दर्शिका अग्रवाल को ड्यूट डांस, एकता अग्रवाल को बेस्ट डांडिया सजाओ प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया। रुचि अग्रवाल को बेस्ट ड्रेस के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें