यूपी के कानपुर में साइबर ठगों ने टॉकटाइम का लालच देकर लोगों को शिकार बनाया। जानिएं किस तरह से ये ठग वारदात को अंजाम देते थे...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
काकोरी गांव, चकेरी में 10 रुपये में सिम बेचने के बहाने अंगूठे के निशान (बायोमीट्रिक) लेकर खातों से रुपये निकालने के मामले में पुलिस को सुराग मिला है। पीड़ितों के खातों से रकम बुलंदशहर के रत्नाकर बैंक के जरिए ट्रांसफर हुई थी। साइबर एक्सपर्ट का मानना है कि इसी बैंक से ही ठग ने बायोमीट्रिक वाली पॉस मशीन ली होगी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
22 दिसंबर को एक निजी संचार कंपनी के मोबाइल का सिम 10 रुपये में खरीदने पर 70 रुपये का टॉकटाइम दिलाने के बहाने एक युवक ने काकोरी गांव में कई लोगों का बायोमिट्रिक लेकर आधार कार्ड की कॉपी ले ली थी। कुछ दिनों बाद राजकुमारी, रामनरेश, अभिषेक और अखिलेश के खाते से हजारों रुपये पार हो गए।
4 of 5
डेमो पिक
ठगी का मामला उजागर होने के बाद बुधवार को चकेरी पुलिस यूनियन बैंक पहुंची। क्योंकि इस बैंक से दो पीड़ितों के खातों से रुपये निकले थे। बैंक के अफसर ने बताया कि पीड़ितों के खातों से रकम बुलंदशहर के रत्नाकर बैंक से ई - कामर्स (डिजिटल पेमेंट) से ट्रांसफर की गई है।