फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूरा और पुखरायां हादसे के पीछे कहीं षड़यंत्र तो नहीं..?

Mon, 02 Jan 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इस ट्रैक पर चला ब्लेड, इंजीनियर ने पुलिस में की एफआईआर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
कानपुर के नजदीक मंधना में शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा ट्रैक काटे जाने की खबर मिलने से हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह कई अधिकारी छुट्टी पर थे लेकिन सूचना के बाद ऐसी अफरा-तफरी मची कि सब काम पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि रेलवे प्रशासन इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है। इसका बड़ा कारण है महज डेढ़ महीने के भीतर कानपुर के नजदीक हुए दो बड़े रेल हादसे...

 
विज्ञापन

रूरा और पुखरायां हादसे के पीछे अब तक रेलवे की नाकामी थी जिम्मेदार

2 of 5
कानपुर के पास मंधना में आरी के ब्लेड से काटी गई रेलवे ट्रैक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
ज्ञात हो बीते दिनों कानपुर के नजदीक हुए दो बड़े रेल हादसों ने रेलवे प्रशासन ही नहीं बल्कि पूरे देश को यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि इतने कम समय मेंं यह हादसे कैसे हो गए। अभी तक इन हादसों को रेलवे की नाकामी माना जा रहा था। 



 
विज्ञापन

इन हादसों के पीछे कौन..?

3 of 5
रेलवे ने पुलिस में की ट्रैक काटने की घटना की शिकायत - फोटो : अमर उजाला कानपुर
शनिवार को हुई इस घटना ने पूरा मामला ही पलट कर रख दिया है। सभी हैरत में हैं। आखिर इन हादसों के पीछ कौन है..? कहीं किसी की शरारत या फिर कोई बड़ी आतंकी साजिश तो नहीं रच रहा.. दिमाग में बस यही सवाल दौड़ रहे हैं।

 

रूरा और पु्खरायां रेल हादसे के पीछे कहीं आतंकी साजिश तो नहीं थी!

4 of 5
कानपुर के नजदीक रूरा रेल हादसे की तस्वीर
हालांकि पहले के हादसों में साफ हो गया था कि रूरा और पु्खरायां रेल हादसे के पीछे किसी तरह की आतंकी साजिश नहीं है। अब जब कानपुर के ही पास ट्रैक काटने की यह घटना सामने आई है तो सबके रौंगटे खड़े हो गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए बिठूर पुलिस को की शिकायत

5 of 5
कानपुर के नजदीक पु्खरायां रेल हादसे की तस्वीर
रात को ट्रैक काटने की सूचना मिलते ही ताबड़तोड़ सीनियर सेक्शन इंजीनियर जहीर खान टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस में अज्ञात लोगों
के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर के रूरा स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के 15 डब्बे बेपटरी हो गए थे। इस हादसे में 52 यात्री घायल हुए हैं। जबकि इससे पहले पुखरायां में भीषण रेल हादसा हुआ था इसमें भी सैंकड़ों लोगों गंभीर रूप से घायल हुए थे और कई मारे गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें