PHOTOS: एक मंच पर 'भारत की खूबसूरती'
Fri, 29 Dec 2017 09:28 AM IST
संजय लोचन पांडेय, अमर उजाला, कानपुर
सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : संजय लोचन पांडेय
कानपुर के महिला महाविद्यालय (पीजी) कॉलेज, किदवई नगर में गुरुवार को दो दिवसीय कल्चरल और एजुकेशनल मेले का आगाज हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
बीएड की छात्राएं इस मेले की खूबसूरती बनकर सामने आईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
छात्राओं ने एक से बढ़कर एक परिधान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
कोई पंजाबी बना तो कोई बंगाली। किसी ने ओडिसा की संस्कृति को पेश किया तो किसी ने कश्मीरी खूबसूरती दिखाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
छात्राओं ने ‘सीता की मनोव्यथा’ और ‘बालिका वधु’ नाटक की प्रस्तुती भी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
अलग-अलग प्रदेशों के व्यंजन भी छात्राओं ने लगाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्राचार्या व अन्य शिक्षिकाओं ने अवलोकन किया। प्राचार्या डॉ. बीआर अग्रवाल ने मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
ऐसे आयोजन से छात्राओं ने न केवल एकता में अनेकता का संदेश दिया है बल्कि देशभर की सारी खूबसूरती को एक मंच पर लाकर रख दिया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। संचालन सुनीता मदान व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रज्ञा श्रीवास्तव ने दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव गौरवेंद्र स्वरुप, अनंता स्वरूप, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।