यूपी के चित्रकूट में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने अाई है। रेलवे स्टेशन पर मिली एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे काे लेकर एक ही बात चिल्ला-चिल्ला कर बाेल रही थी। काेई मेरा मंगलसूत्र अाैर कपड़े वापस कर दे। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
चित्रकूट के नया गांव थाना क्षेत्र के प्रमोदवन के पास एक महिला को दुधमुंहे बच्चे के साथ भटकते देखा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम को नदी पार एक झोपड़ी में रहने वाले कुछ लोग इसे वहां ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस कर्मियों ने महिला की मानसिक स्थिति सही न होने पर मामूली पूछताछ के बाद चले गए।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
महिला चिल्लाकर अपना मंगलसूत्र व कपड़े की मांग कर रही थी। इस पर स्थानीय कुछ लोगों ने एक टेंपो में बैठाकर उसे रामघाट तक भेज दिया। दूसरी टेंपो से उसे चित्रकूट रेलवे स्टेशन भेजा गया। रात को स्टेशन के बाहर टेंपो चालक जैसे ही उसे उतारकर जाने लगा तो महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए।
4 of 5
डेमो पिक
टेंपो चालक ने बताया उसे कुछ लोगों ने रामघाट पर महिला व उसके लड़के को रेलवे स्टेशन छोड़ने को कहा था। जिन्हें वह नहीं पहचानता। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपी 100 टीम पहुंची। दरोगा रजा मोहम्मद व कांस्टेबल अरविंद सोनी ने महिला व उसके बच्चे को लेकर बेड़ी पुलिया स्थित चाइल्ड लाइन संस्था पहुंचे।
संस्था की बीनू देवी ने कहा कि यहां बच्चे को तो रखा जा सकता है पर महिला काे रखने का प्रावधान नहीं है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर महिला थाने पहुंचे। बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों ने उसे एसडीएम के सामने प्रस्तुत किया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि उसे जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय भेजा गया है। महिला व उसका बच्चा इनके संरक्षण में रखे गए हैं।