फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा काे घसीट कर ले जा रहे थे, प्रेमी ने किया विराेध ताे कर दिया गायब

Thu, 01 Mar 2018 07:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अर्मापुर में फील्ड गन फैक्ट्री के पीछे रेप का प्रयास
यूपी के कानपुर जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां काेचिंग से प्रेमी के साथ लाैट रही छात्रा काे कुछ लाेगाें ने झाडि़याें में घसीटने का प्रयास किया। प्रेमी के विराेध करने के दाैराव वह माैके से भाग निकली अाैर फाेनकर अपने प्रेमी की हत्या की सूचना दी। घटना के बाद से उसका प्रेमी गायब है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
काकादेव में रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी शास्त्री नगर के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मुहल्ले में रहने वाले हमउम्र प्रेमी के साथ वह फील्ड गन फैक्ट्री के पीछे मैदान के रास्ते अर्मापुर की तरफ जा रही थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
उसी दौरान 10-12 लड़कों ने उसका पीछा किया और सूनसान जगह पर उसे दबोच लिया। छात्रा ने बताया कि लड़कों ने रेप का प्रयास किया। प्रेमी के विरोध करने पर लड़कों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों में से एक ने चाकू निकाला, तो वह डर गई और जान बचाकर भाग निकली। उसने डबल पुलिया स्थित सुलभ शौचालय में घुसकर अपनी जान बचाई।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
इसके बाद शौचालय के कर्मचारी संतोष पटेल के मोबाइल से परिजनों और पुलिस को प्रेमी की चाकू के गोदकर हत्या कर शव गायब किए जाने की सूचना दी। वह पुलिस के साथ मौके पर गई, लेकिन प्रेमी का पता नहीं चला। एसपी पश्चिम ने बताया कि  छात्रा केप्रेमी और अराजक तत्वों का पता नहीं चला है। दोनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें