फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधाें में पत्नी ने की सारे हदें पार अाैर फिर जेवर बेंच, प्रेमी से करा दी पति की हत्या

Fri, 16 Mar 2018 01:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के अाैरैया जिले में एक महिला के बस में सफर करने के दाैरान एक युवक से प्रेम संबंध हाे गए। जब प्यार परवान चढ़ा ताे महिला ने प्रेमी के साथ रहने की लिए सारी हदें ताेड़ दीं। अखिर में महिला ने अपने पति की हत्या करवा दी।  




 
विज्ञापन

2 of 5
अाराेपी महिला नीरज
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन निवासी दीपू उर्फ महेंद्र पुत्र रामऔतार का शव दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दहगांव में एक सूटकेस में मिला था। सूटकेस नाले में डाल दिया गया था। एसपी ने बताया कि उसे समय शक उसकी पत्नी नीरज की तरफ गया था। इसीलिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। पुलिस की सख्ती के आगे नीरज टूट गई और उसने पूरी कहानी बयान कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
नीरज ने बताया कि उसका फफूंद क्षेत्र के ग्राम बाबा का पुर्वा निवासी विवेक उर्फ टीटू यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी लेकिन उसके पति के रहते यह कुछ हो नहीं सकता था। इस पर दोनों ने मिलकर पति महेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची।  नीरज ने बताया कि महेंद्र को बीच रास्ते से हटाने के लिए उसने विवेक से कहा। इस पर विवेक ने दो लाख रुपये का खर्चा आने की बात कही।

 

4 of 5
डेमाे पिक
इस पर उसने अपने सोने के दो तोला जेवर व कुछ चांदी के जेवर बेचकर 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद विवेक ने महेंद्र को 5 मार्च को फोनकर धोखे से किसी काम का बहाना बनाते हुए फफूंद स्थित अपने कोचिंग सेंटर पर बुलाया। जहां पर उसकी हत्या कर दी गई। इस संबंध में दिबियापुर इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि हत्या के इस मामले में हत्यारोपी पत्नी नीरज व वैन चालक असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
हत्या का मुख्य आरोपी विवेक अभी भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  माथे पर गंभीर चोट लगने से हड्डी टूटने की बात सामने आई है। इसके अलावा सीने की पसलियां टूटी पाई गई। साथ ही दोनों फेफड़े भी क्षतिग्रस्त थे जिससे लग रहा है कि उसकी बेरहमी से पीटकर हत्या की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें