फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए का कमरा शराब की बाेतलें अाैर खून से लथपथ महिला का शव, जानिए क्या है पूूरा मामला

Fri, 12 Jan 2018 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामले अाया है। मह‌िला अपने पत‌ि से दूर क‌िराए पर कमरा लेकर रहती थी। गुरुवार काे जब उसका एक पुरुष म‌ित्र उसके घर पहुंचा ताे मह‌िला का खून से सना हुअा शव म‌िला। घबराए युवक ने पुल‌िस काे घटना की सूचना दी। मह‌िला के पत‌ि ने बतया क‌ि उसके इलाके के ही एक युवक के साथ संबंध थे। 


 
विज्ञापन

धारदार हथियार से गर्दन काटने की कोशिश की

2 of 6
डेमो पिक
कानपुर के पुरानी बस्ती धोबिन पुलिया निवासी विकास सिंह के मकान में बीना देवी (33) किराये पर रहती थी। इलाके में रहने वाले सुनील ने बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे बीना के घर पहुंचा तो उसका खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा देखा। सूचना पर नौबस्ता पुलिस, एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी साउथ अशोक वर्मा भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम एक्सपर्ट के मुताबिक चापड़नुमा धारदार हथियार से गर्दन काटने की कोशिश की गई।
 
 
विज्ञापन

कमरे से शराब की कई बोतलें भी मिली

3 of 6
डेमो पिक
गला 90 फीसदी धड़ से अलग मिला। कमरे से शराब की कई बोतलें भी मिली हैं। पत्नी की हत्या की जानकारी पर मुर्तजा नगर मूसानगर घाटमपुर निवासी रामबाबू भी दोनों बच्चों शिवम और शिवानी के साथ पहुंचे। रामबाबू ने बताया कि बीना का मायका दीनदयालपुरम तौधकपुर केडीए कॉलोनी में है। वह बर्रा आठ निवासी पिंटू करिया के संपर्क में थी। इसे लेकर दंपति में विवाद होता था।
 
 

 पिंटू ने महिला से संबंध होने की बात कबूल की

4 of 6
डेमो पिक
इसी के चलते वह यहां किराये पर रहने लगी थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी साउथ अशोक वर्मा ने बताया कि देर शाम पुलिस ने पिंटू को नौबस्ता के दासू कुआं के पास से गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी उसके घर से बरामद किया है। नौबस्ता एसओ ने बताया क‌ि पिंटू ने महिला से संबंध होने की बात कबूल की है।
 
विज्ञापन

महिला के संबंध पड़ोस में ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति से थे

5 of 6
डेमो पिक
पिंटू के मुताबिक, कुछ दिनों से महिला के संबंध पड़ोस में ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति से हो गए थे। इसके बाद से वह उसे नजरंदाज करने लगी थी। इससे पिंटू ने उससे खुन्नस पाल ली थी। बुधवार देर रात मौका पाकर पिंटू महिला के घर में घुस गया और चाकू से उसका गला रेतकर फरार हो गया। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के घर में नशेबाजी भी करते थे युवक

6 of 6
डेमो पिक
बीना की हत्या की सूचना पर पिता मेवालाल और मां कुसुम भी मौके पर पहुंचीं। मायके वालों ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह मायके आने के बजाय किराये पर रहने लगी थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि महिला के संपर्क में कई युवक थे। ये युवक महिला के घर में नशेबाजी भी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें