दो परिचित युवकों की बोलेरो में बैठकर लखनऊ से फर्रुखाबाद घर के लिए रवाना होना युवती और उसकी मौसी को बुधवार रात भयावह जख्म दे गया। नशे में धुत दोनों युवकों ने उनसे बारी-बारी दुष्कर्म किया और मानीमऊ में जीटी रोड पर फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र एक गांव की करीब 32 साल की युवती अपनी मौसी के साथ बुधवार को लखनऊ के मानक नगर नहर के पास रहने वाले एक निजी डाक्टर से दवा लेने गई थी। रात करीब 10 बजे वे सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच हरदोई के माधौगंज अटवा कुरसठ निवासी नितिन तिवारी बोलेरो लेकर पहुंचा। साथ में उसका पड़ोसी परमेश्वर भी था।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
पहले से परिचित होने के कारण नितिन ने उन्हें घर छोड़ देने का भरोसा दिया। दोनों उसकी बोलेरो में बैठ गईं। नितिन ने रास्ते में कुछ और सवारियों को भी बैठाया, जिन्हें संडीला में उतार दिया। इसके बाद वह बोलेरो मुख्य मार्ग से हटकर सुनसान स्थान पर ले गया। यह देख युवती और उसकी मौसी ने आपत्ति की तो दरिंदों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की और बारी-बारी से कई बार दाेनाे के साथ रेप किया।
4 of 5
डेमाे पिक
तड़के करीब तीन बजे दोनों को चलती बोलेरो से मानीमऊ में तिखवा गांव के सामने फेंक दिया। युवती और उसकी मौसी किसी तरह पास के ढाबे पर पहुंची। वहां मैनपुरी के ट्रक चालक के मोबाइल से महिला हेल्पलाइन 1090 पर पूरी घटना बताई। मानीमऊ चौकी पुलिस दोनों को आशा ज्योति केंद्र ले गई और सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि संडीला से गाड़ी आगे बढ़ने के बाद नितिन व परेमश्वर ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौसी को बंधक बनाकर गाड़ी में पीछे डाल दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने बीमार युवती के साथ गैंगरेप किया। बदहवास होने के बाद पीड़ित युवती को गाड़ी के पीछे बैठाया और फिर उसकी मौसी से गैंगरेप किया।