फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, केवल 5वीं पास सलीम कैसे बना ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का खतरनाक आतंकी

Tue, 18 Jul 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी सलीम खान
मुंबई एयरपोर्ट में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सलीम खान की गिरफ्तारी ने बड़े संकेत दिए हैं। यूपी में जगह-जगह आतंकियों के स्लीपर सेल को ध्वस्त करने के लिए अब खुफिया एजेंसियां और भी ज्यादा अलर्ट हो गई है। फतेहपुर के रहने वाले सलीम की कुंडली जैसे-जैसे खुलती जा रही है पुलिस और इंटेलिजेंस की हलचल तेज हो गई। फतेहपुर और आसपास के जिलों में जहां-जहां सलीम के रिश्तेदार, दोस्त रहते हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। आगे की स्लाइड में...  जानें कौन है सलीम और कैसे बना आतंकी...  
विज्ञापन

2 of 5
आतंकी सलीम खान
फतेहपुर से जारी हुआ था पासपोर्ट इंटेलीजेंस, एलआईयू और इलाकाई पुलिस की सोमवार की देर रात तक तफ्तीश चालू थी। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सलीम खान की छानबीन में पता चला है कि दस साल पहले उसका फतेहपुर जिले से पासपोर्ट जारी हुआ था। हथगाम थाने में सलीम और उसके परिवार का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। एलआईयू व आईबी टीम को नाते रिश्तेदारों की जांच के लिए लगाया गया है। पुलिस टीमें गांव के लोगों से सलीम के बारे में छानबीन कर रही हैं। पुलिस सलीम के सारे लिंक खोजने में जुटी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सालों से उनके पास सलीम की खबर नहीं आई थी।   
विज्ञापन

3 of 5
आतंकी सलीम खान
कक्षा पाचवीं पास था सलीम 
सलीम गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। उसने कक्षा पांचवी पास करने के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद घरेलू काम काज में व्यस्त रहता था। परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि है। वह भी खेती का काम करने की  घर का सबसे बड़ा बेटा होने के कारण उस पर जिम्मेदारी रही है।   

4 of 5
सलीम का भाई कलीम
सारे भाइयों के छोटे मोटे कामकाज  
सलीम से छोटा भाई अलीम प्लंबर का काम करता है। उससे छोटा कलीम दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद से घर में रहता है। मुस्तकीम कस्बे में इलेक्ट्रीशिएन का काम करता है। सबसे छोटा आसिफ कुछ माह पहले ही मुंबई कमाने चला गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलीम की बहन रजिया
खेत बेचकर की थी बहनों की शादी 
परिवार के सदस्यों ने सलीम की तीन बहनों में शाहीन व आशिया की शादी खेत बेचकर की थी। सबसे छोटी राबिया की मानसिक हालत बिगड़ी रहती है। उसका परिवार के लोग इलाज भी नहीं करा पाते हैं। मां एहसान फातमा ने बताया कि उसने सोचा था बेटा सलीम कमाकर लौटेगा तो बेटी का अच्छा इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें