फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर और मादा तेंदुआ की मौत से सब हैरान

Sat, 04 Mar 2017 01:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
नर और मादा तेंदुआ की मौत - फोटो : अमर उजाला
इटावा चकरनगर सेंचुरी के  ग्राम विंडबाखुर्द में नर और मादा तेंदुआ का मौत से सब हैरान हैं। दोनों तेंदुओं के शवों से थोड़ी दूर पर एक सांभर भी मृत अवस्था में मिला है। तेंदुओंं की घटती संख्या वैसे ही वन विभाग के परेशानियों का सबब है ऐसे में दो तेंदुओं की मौत चिन्ता की बात है।  
विज्ञापन

नर और मादा तेंदुआ की मौत से सब हैरान

2 of 5
करंट से सांभर की भी हो गई मौत
चकरनगर सेंचुरी क्षेत्र अंतर्गत थाना सहसों के ग्राम विंडबाखुर्द में गुरुवार रात शिकार की तलाश में निकले दो तेंदुओं और एक सांभर की करंट से मौत हो गई। तीनों जानवर खेतों में जंगली पशुओं से बचने के लिए लगाए गए तारों की चपेट में आ गए। वन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को कब्जे में लेकर दोषी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नर और मादा तेंदुआ की मौत से सब हैरान

3 of 5
तेंदुओं की मौत
चकरनगर सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण यहां के जंगलों में प्रतिबंधित प्रजाति के वन्य जीव विचरण करते रहते हैं। फसल की रक्षा करने के लिए गांव वाले चारों ओर तार लगा देते हैं। ग्राम विंडबाखुर्द में किसान अशोक सिंह के साझीदार लक्षमन उर्फ दौआ ने फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लोहे का तार लगाया था। इसे सुरेंद्र और महेंद्र सिंह के नलकूप के लिए जाने वाली हाईटेंशन लाइन से जोड़ दिया था। 

नर और मादा तेंदुआ की मौत से सब हैरान

4 of 5
तेंदुओं की मौत
सांभर तार में फंसकर करंट की चपेट में आकर गिरा और उस पर हमले के प्रयास में दोनों तेंदुए भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों वन्य जीवों की मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए ग्रामीणों ने शवों को जलाने की कोशिश की लेकिन तब तक वन कर्मी एवं सहसों पुलिस मौके पर पहुंच गई। वन्य जीव जंतु प्रतिपालक  सुरेशचंद्र राजपूत ने बताया कि तेंदुआ शेड्यूल वन प्राणी है। घटना सामाजिक वानिकी क्षेत्र में घटित हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नर और मादा तेंदुआ की मौत से सब हैरान

5 of 5
तेंदुओं की मौत
किसानों के खिलाफ रिपोर्ट
चकरनगर वन रक्षक अवधेश सिंह ने थाना सहसों में किसान सुरेंद्र और महेंद्र सिंह पुत्रगण कुंअर सिंह निवासी विंडबाखुर्द व लक्षमन पुत्र ओमबाबू निवासी विंडबाखुर्द के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें