फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी-प्रेमिका को ऐसे हाल में देख पिता और भाई का खौला खून, कुल्हाड़ी उठाई और...

Sat, 04 Jan 2020 05:21 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 6
प्रेमी युगल को पहले रस्सी से बांधकर मारा फिर कुल्हाड़ी से काटा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। यहां ग्राम प्रधान के सूने पड़े मकान में मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के भाई और पिता ने मिलकर दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला।
विज्ञापन

2 of 6
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लड़के को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना स्थल पर पुलिस तैनात है। घटना के बाद से युवती के परिजन फरार हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
घटना स्थल पर पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
यह घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां शुक्रवार को प्रेमी-प्रेमिका शाम करीब चार बजे गांव के किनारे बने एक सुनसान स्थान पर बैठे थे। तभी वहां से गुजरे युवती के पिता व भाई ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और आगबबूला हो गए।

4 of 6
घटना स्थल पर पड़ी चप्पल - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए पिता व भाई ने दोनों को पहले रस्सी से बांधकर पीटा फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन कर दिया। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

5 of 6
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी भरथना, थानाध्यक्ष ऊसराहार पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर युवक को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इटावा में ऑनर किलिंग - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। ऑनर किलिंग की घटना के दोषियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें