25 अगस्त को रिलीज होने वाली पद्मावत फिल्म को लेकर करणी सेना ने विरोध जताया। सोमवार को रेव थ्री, रेव मोती, मिराज गुरुदेव-पम्मी मल्टीप्लेक्स में पहुंचे करणी सेना के सदस्यों ने कहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे और न ही चलने देंगे। संबंधित थानों में उन्होंने ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचेगी पद्मावत
2 of 5
डेमो पिक
गौरक्षा दल के प्रदेश महासचिव मयंक बिघौलिया के नेतृत्व में गोरक्षक 24 जनवरी को सुबह 10 बजे शास्त्री चौराहे पर पद्मावत फिल्म का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने से केवल एक व्यक्ति को ही फायदा पहुंचेगा जबकि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचेगी।
विज्ञापन
फिल्म पर रोक न लगी तो वह वृहद आंदोलन
3 of 5
डेमो पिक
महोबा में सोमवार को हिंदू संगठनों ने शहर में रैली निकाल आल्हा चौक में विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि फिल्म पर रोक न लगी तो वह वृहद आंदोलन को मजबूर होंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने सोमवार को डाक बंगला मैदान से बाइक रैली निकाली।
हिंदू संगठनों ने दी फिल्म में बैन करने की चेतावनी
4 of 5
डेमो पिक
रैली शहर के बस स्टैंड, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए आल्हा चौक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। बजरंग दल के नगर संयोजक आयुष कुमार ने कहा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यकर्ता देवेंद्र राजपूत ने कहा कि फिल्म के रिलीज होने पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म में बैन नहीं लगाया गया तो सभी संगठन इसका पुरजोर विरोध करेंगे।