उन्नाव जिले के बाद अब फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह युवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। आरोप रिश्ते के चाचा पर है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दोनों पक्ष की पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती के आग लगा लेने की घटना बताई है।
विज्ञापन
2 of 8
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थानाक्षेत्र में घटना एक अनुसूचित जाति के किसान परिवार में हुई। युवती (18) शनिवार की सुबह घर में अकेली थी। मां गांव के ही एक घर में किसी काम से गई थी। पिता खेत में था। पीड़िता के छोटे चार भाई घर के बाहर खेलने गए थे। बात सुबह लगभग दस बजे की है।
विज्ञापन
3 of 8
कानपुर हैलट अस्पताल लाया गया
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का रिश्ते में चाचा पड़ोस में रहता था। तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक युवती के अकेला देखकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने घरवालों को सारी बात बता देने की बात कही।
4 of 8
मामले की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस पर आरोपी चाचा बौखला उठा और उसने केरोसिन उड़ेलकर युवती को जिंदा जला दिया। इसके बाद भाग निकला। आग का गोला बनी युवती घर से बाहर की ओर भागी। गांव के लोग दौड़कर पहुंचे, जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 8
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इधर, सीओ सिटी केडी मिश्रा, थानाध्यक्ष निशिकांत राय समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। सर्जन डा. नरेश विशाल ने बताया कि पूरा शरीर जला हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हालत नाजुक देखकर उसे जीवन रक्षक एंबुलेंस (एएलएस) से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। अस्पताल में नायब तहसीलदार व महिला थानाध्यक्ष ने युवती के कलम बंद बयान दर्ज किए। बाद में डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा गांव में मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
7 of 8
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया
- फोटो : अमर उजाला
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और आग लगाकर मार डालने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है। पीड़ित युवती को बेहतर इलाज दिलाना पहली प्राथमिकता है, इस वजह से उसे हैलट पहुंचा दिया गया है।
घटना की जानकारी देते डीएम संजीव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि उन्होंने गांव में लोगों से पूछताछ की है। पता चला है कि दोनों में दो साल से प्रेम संबंध था। शनिवार की सुबह एक पंचायत हुई थी। पंचायत में युवती व युवक दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। पंचायत में तय हुआ कि युवती की शादी दूसरी जगह होने तक युवक दूर रहेगा। युवती से बात नहीं करेगा। इसी से क्षुब्ध होकर युवती कमरे में गई और आग लगने की घटना हुई।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश के आरोप में आरोपी चाचा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।