फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की अांखाें के सामने छाेटे-बड़े ने मिलकर मझले भाई काे उतारा माैत के घाट फिर शव का किया यह हाल

Tue, 20 Mar 2018 06:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमाे पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है। यहां मां की अांखाें के सामने पहले ताे बड़े भाई ने छाेटे के साथ मिलकर मझले भाई काे माैत के घाट उतार दिया। जब इतने से भी उनका दल नहीं भरा ताे सारे सुराग मिटाने के लिए कुछ एेसा किया।  
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
विज्ञापन

2 of 7
डेमाे पिक
इनायतपुर गांव में राजाराम कोरी का परिवार रहता है। राजाराम की तीन साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी सूरजमुखी, तीन अविवाहित बेटे दारा, भोला उर्फ चमेली(27) व लवकुश थे। मां के नाम पट्टे की कुछ जमीन है। जिससे पूरे परिवार का भरणपाेषण हाेता है। सारे भाई मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों की मानें तो तीनों शराब पीते थे लेकिन भोला को इसकी ज्यादा लत थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
डेमाे पिक
वह अक्सर काम पर भी नहीं जाता था। रविवार को इनके पड़ोसी अरविंद के बेटे लालू का तिलक समारोह था। रात आठ बजे से डीजे बज रहा था। पड़ोसी अरविंद के मुताबिक वह लोग अपने आयोजन में व्यस्त थे। ग्रामीणों की मानें तो भोला को शाम सात बजे आखिरी बार देखा गया था। बड़े भाई ने मां के सामने मंझले भाई को पीटा, ईंट से कुचलकर उसकी हत्या की।

 

4 of 7
डेमाे पिक
इसके बाद बोरे में भरकर घसीटते हुए आधा किलोमीटर दूर खेत में ले गए। वहां कंडे के बीच शव रखकर जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राख में से अधजला शव बरामद किया। सोमवार को दोपहर बाद एसपी व सीओ सिटी पहुंचे। हत्या के पीछे नशे के लिए रुपये मांगना, मां से गालीगलौच को वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 
विज्ञापन

5 of 7
डेमाे पिक
फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। सूचना पर मलवां थानेदार अनूप सिंह फोर्स समेत गांव व घटनास्थल पर पहुंचे। घर के ही एक हिस्से में खून बिखरा हुअा था। डीजे की तेज धुने के चलते किसी ने चीख पुकार की अावाज भी नहीं सुनी। गांव वालाें ने बताया देर रात डीजे बंद हाेने के बाद एक बोरे में शव को रखकर खींचते हुए दारा को आगे व पीछे-पीछे लवकुश व उसकी मां को जाते देखा गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
डेमाे पिक
करीब आधा किमी दूर एक खेत में रखे सूखे कंडे का ढेर लगा था। वहीं ले जाकर शव कंडे के बीच रखकर जला दिया गया। लपटें देखकर गांव के लाेगाें ने समझा की खेत में अाग लग गई है। जब गांव वाले दाैड़ कर पहुंचे ताे वहां से शव जलने की बदबू अा रही थी। गांव वालाें ने घटना की जानकारी मृतक के चाचा श्रीराम को दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमाे पिक
चाचा की तहरीर पर मां और बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पता चला है कि भोला नशे के लिए मां से रुपये मांग रहा था। न देने पर गलीगलौच करने लगा। दोनों भाइयों ने विरोध किया, बात बढ़ी और हत्या हो गई। इसके बाद सुराग मिटाने का काम जलाकर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें