फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या में जेल जाने से पहले युवती के साथ साधु ने किया था दुष्कर्म, अविवाहिता हुई गर्भवती

Tue, 20 Mar 2018 06:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिला कारागार में बंद एक अविवाहित महिला के गर्भवती हाेने से पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। जेल में बंद हाेने के बाद भी कैसे महिला गर्भवती हाे गई। हाल ही में महिला काे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद जिला कारागार से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई अविवाहित गर्भवती युवती मामले की सीएमओ जांच करेंगे। भाई की हत्या के आरोप में जेल जाने से एक साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती बच्चे को जन्म देना चाहती है, लेकिन बच्चे को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। अविवाहित युवती के गर्भवती होने को लेकर डा. जितेंद्र सोशल फ्रंट ने कई सवार उठाए है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
संगठन की मांग पर डीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए है। जिला कारागार से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई अविवाहित गर्भवती युवती थाना मऊदरवाजा क्षेत्र की रहने वाली है। अगस्त 2017 में युवती के भाई की हत्या हुई थी। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर युवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह जेल में निरुद्ध है।
 

4 of 5
डेमाे पिक
अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि भाई की हत्या की घटना से कुछ दिन पहले वह गंगा स्नान करने पांचालघाट गई थी। वहां पर उसे दौरा पड़ गया। इस दौरान एक साधु उसे इलाज के बहाने ले गया। साधु ने उसके साथ दुष्कर्म कर पांचाल घाट पर छोड़ कर चला गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
युवती ने अपनी दादी से आपबीती बताई। युवती का आरोप है कि इसे लेकर उसके पिता और भाई आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान घर पर भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। युवती के साथ आई महिला बंदी रक्षक विमलेश कुमारी ने बताया कि डॉक्टर ने दो तीन दिनों में प्रसव होने का समय दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें