फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की शादी में मस्ती करने अाया था जीजा फिर माैत से हुअा सामना

Wed, 02 May 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के महाेबा जिले में एक खाैंफनाक मामला सामने अाया है। यहां साले की शादी में मस्ती करने अाया जीजा अचानक डांस करते-करते गायब हाे गया। जब दूसरे दिन जिस हाल में वह मिला उसे देखकर सभी की रूह कांप गई। 
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
जनपद हमीरपुर के थाना मुस्करा के ग्राम गहरौली निवासी रामकुमार विश्वकर्मा (35) पुत्र देवकीनंदन अपनी पत्नी शिववती के साथ तीन दिन पहले ससुराल थाना श्रीनगर के ग्राम ढुड़इयन आया था। 29 अप्रैल को रामकुमार के साले सुरेंद्र का तिलक था और बारात एक मई को जानी थी। तिलक वाले दिन रामकुमार ने रात को जमकर शराब पी और घर से निकल गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा। सोमवार रात करीब आठ बजे राजकुमार का शव गांव के बाहर जंगल में फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। जीजा की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रामकुमार ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
मंगलवार को साले की धूमधाम से जाने वाली बारात साधारण तरीके से ले जाने की तैयारी की गई। दूल्हे के पिता भागीरथ ने बताया कि दामाद की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है। अब बारात साधारण तरीके से जाएगी। थानाध्यक्ष श्रीनगर का कहना है कि परिजनों ने किसी भी प्रकार के कोई आरोप नही लगाए है और न ही तहरीर दी है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें