किसने साेचा था कि इस खूबसूरत शुरूअात का अंत इतना दर्दनाक हाेगा। ये तस्वीरें कानपुर देहात में बताैर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पद पर तैनात प्रतिभा गाैतम की शादी का है। कितने ही खुश नजर अा रही हैं प्रतिभा। पति अभिषेक से प्रतिभा काे इतना प्यार इतना था कि हर काेई इनके प्यार का मिसाल देता था। रविवार काे सरकारी अावास पर प्रतिभा का शव मिला। बेहद दर्दनाक तरीके से उनकी हत्या की गई थी। दाेनाें हाथाें की नसें कटी थीं। शरीर पर कई चाेट के निशान थे। अागे पढ़िए अाखिर एेसा क्या हुअा जिसने इस खूबसूरत रिश्ते का इतना दर्दनाक अंत कर दिया...
विज्ञापन
काेचिंग में मुलाकात, दाेस्ती अाैर फिर प्यार
2 of 7
पति मनु अभिषेक के साथ प्रतिभा
- फोटो : फेसबुक की वाॅल से
लखनऊ विश्वविद्यालय से इंटीग्रेटेड एलएलबी (पांच वर्षीय) करने के बाद प्रतिभा सिंह गौतम ने दिल्ली यूनीवर्सिटी से एलएलएम किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने नई दिल्ली से पीसीएस(जे) की तैयारी की यहीं पर उनकी मुलाकात मनु अभिषेक से हुई जो बाद में दोस्ती, प्यार अाैर फिर शादी में बदल गई। 2013 में प्रतिभा का चयन यूपी पीसीएस(जे) में हुआ और ट्रेनिंग के बाद 2015 में तैनाती मिली। दोनों परिवारों को उनके संबंधों की जानकारी थी लेकिन प्रतिभा का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था।
विज्ञापन
परिजनों से छिपाकर की थी शादी
3 of 7
पति के साथ घूमने का भी था शाैक
परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रतिभा ने 29 जनवरी 2016 को खुद से दो साल छोटे अभिषेक से नई दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की। अभिषेक अाैर प्रतिभा दाेनाें के परिजनाें काे शादी की जानकारी नहीं थी। फेसबुक पर दोनों की शादी की तस्वीरें अभिषेक के परिजनाें काे मालूम हुअा ताे वहीं प्रतिभा के पिता के मुताबिक 7 फरवरी को प्रतिभा उरई आई तब भी उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। उस दिन भी पिता ने एक आईपीएस से रिश्ता चलाने की बात प्रतिभा से कही लेकिन उसने अनसुना कर दिया। प्रतिभा के पिता ने आरोप लगाया कि उनको कोर्ट से शादी के लिए कोई नोटिस नहीं मिली थी। फर्जी अभिभावक खड़ा कर कोर्ट मैरिज की गई थी। प्रतिभा के पिता ने बताया कि 7 अक्तूबर शुक्रवार को उनकी पत्नी ने बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन दामाद ने बेटी से मिलने नहीं दिया।
मसूरी ट्रिप ने रिश्ताें में डाला दरार
4 of 7
पति के साथ प्रतिभा
महिला जज प्रतिभा के मामले में पुलिस की जांच पति-पत्नी के संबंधों पर टिकी है जिसके लिए दोनों के मोबाइल की डिटेल निकाली जा रही है। प्रतिभा का पति अभिषेक अपने दोस्तों के साथ तीन-चार दिन के लिए मसूरी घूमने गया था और शुक्रवार रात ही दिल्ली लौटा था। इस बात पर पति-पत्नी में काफी कहासुनी हुई थी। शनिवार को प्रतिभा शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली आ रही है, इसकी जानकारी भी प्रतिभा ने पति को न देकर ससुर को दी थी। अपने पिता से बातचीत करने के बाद अभिषेक पत्नी को रिसीव करने नई दिल्ली स्टेशन गया। स्टेशन से घर आते समय कार में पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या बात हुई जिससे नाराज होकर प्रतिभा सड़क पर ही उतर गई। अभिषेक ने पत्नी को मनाने की कोशिश क्यों नहीं की, यह जांच का विषय है। अभिषेक के पिता के मुताबिक उनकी बहू रास्ते में उतर कर नई दिल्ली स्टेशन गई और वहां से टैक्सी करके कानपुर गई।
विज्ञापन
पिता को अनिष्ट की आशंका थी
5 of 7
पति के साथ प्रतिभा
प्रतिभा के पिता ने बताया कि शनिवार को दिन में 12:51 पर उनके पास एक नंबर से काल आई लेकिन फोन करने वाले ने कोई बात नहीं की। बाद में उन्हें पता चला कि वह नंबर भी उनकी बेटी प्रतिभा का था। पिता ने कहा बेटी कुछ कहना चाहती थी लेकिन शायद उसे किसी ने रोक दिया। इस फोन के बाद से ही पिता को कुछ अनिष्ट की आशंका थी। उधर पुलिस काे ड्राइंग रूम में जहां पंखे से लटकी प्रतिभा की लाश मिलने की बात बताई जा रही हैं वहीं सोफे पर एक शराब की बोतल मिली है। एक कमरा जिसमें हरदोई निवासी नौकर अनुज रहता था उसमें बियर की कई खाली बोतलें मिली हैं। महिला जज के बाथरूम का एक दरवाजा नौकर के इसी कमरे में खुलता है।
विज्ञापन
पति देता रहा सफाई
6 of 7
पुलिस काे सफाई देते हुए मनु अभिषेक
पुलिस के संदेह से पहले ही अभिषेक अपनी बेगुनाही के सबूत देने लगा। उसने दिल्ली से कानपुर तक के टोल प्लाजा की रसीदें, अपने मोबाइल की लोकेशन, कंपाउंड के एक सिपाही से बातचीत की बात पुलिस को बताकर अपनी भूमिका साफ करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस को बगैर बताए फंदे से शव उतारने, कंट्रोल रूम को फोन न करना उसे संदेह के घेरे में घेर रही है। फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रतिभा के शव का देर रात वीडियाेग्राफी के साथ डाक्टराें के पैनल ने पाेस्टमार्टम किया। इसमें हत्या की बात सामने अा गई। हत्या से पहले प्रतिभा काे बुरी तरह से लाठी डंडाें से पीटा गया था। उनके जांघों, पैरों, छाती समेत पूरे शरीर पर 20 गंभीर चाेट के निशान मिले हैं। हाथ के नसाें काे बुरी तरह काटा गया था। एक हाथ के नस काे अाठ बार काटा गया था ताे दूसरे काे पांच बार। प्रतिभा के गर्भ में तीन माह का बच्चा पल रहा था। एल्कोहल की पुष्टि के लिए विसरा और ब्लड सुरक्षित करवाया गया है, इसके अलावा दुष्कर्म की जांच के लिए अलग से स्लाइड भी बनवाई गई है। उधर अभिषेक काे पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। वहीं उसके पिता पर भी पुलिस काे संदेह है। जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।