फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से पहले आधी रात किसने जलाईं मोदी की होर्डिंग

Sun, 18 Dec 2016 02:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पीएम की होर्डिंग में लगा दी गई आग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा अपमान पहले कभी नहीं हुआ जैसा यूपी के कानपुर में उनकी रैली के एक दिन पहले देखने को मिला। कानपुर के निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में लगी प्रधानमंत्री के स्वागत की होर्डिंगों में किसी ने आग लगा दी। 
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा हंगमा

2 of 4
हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी की बड़ी-बड़ी होर्डिंगों में आग लगी देख लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगमा काटना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर हंगामा करने वालों को शांत कराया। यह सब कुछ शनिवार रात 12 बजे के बाद हुआ। 
विज्ञापन

विरोधी दलों पर शक

3 of 4
ये है जली हुई होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की रैली को फेल करने में जुटी विरोधी पार्टियों पर होर्डिंग जलाने का आरोप भाजपा नेताओं ने लगाया है। भाजपा नेता सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को फेल करने की साजिश की सूचना कई दिनों से मिल रही है लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

रात में रैली स्थल पर लगा भारी पुलिस बल

4 of 4
पीएम की होर्डिंग में लगा दी गई आग - फोटो : अमर उजाला
हंगामे और बवाल की आशंका को देखते हुए पीएम मोदी के रैली स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीएम की होर्डिंगों में आग किसने लगाई ये पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें