फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाखिर क्याें एक पति ने थाने पहुंच, की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 01 Feb 2018 10:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद में ए‌क अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां बच्चाें के साथ थाने पहुंचे एक प‌िता ने अपनी पत्नी के ख‌िलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पत‌ि की इस मांग ने पुल‌िस काे भी हैरानकर द‌िया पर जब पुल‌िस की नजर प‌िता के पीछे खड़े हुए दाे मासूम बच्चाें पर पड़ी ताे सारा मामला समझ में अा गया।



 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के कायमगंज में सौतेली मां की मारपीट से परेशान बच्चे पिता के साथ पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत की। बच्चों ने मां पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। लोहाई मोहल्ला निवासी अरविंद वर्मा की पत्नी ने तलाक दे दिया है। वह पुत्री कल्पना(6), पुत्र निखिल (3) को पिता के पास छोड़ गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
अरविंद ने शहर कोतवाली के मोहल्ला खटकपुरा की रहने वाली एक महिला के साथ दूसरी शादी कर ली। महिला आए दिन बिना बात पर बच्चों को पीटती थी। 31 जनवरी को दोनों बच्चों को बुरीतरह पीटा। काम से लाैटकर जब अरव‌िंद घर लाैटे ताे बच्चाें काे जख्मी हालात मेें पाया। बच्चों ने साैतेली मां द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
​अरविंद ने बच्चों का सीएचसी में इलाज कराया और बच्चों के साथ कसबा चौकी पर पहुंचा गए। उन्हाेंने चौकी प्रभारी प्रमोद पांडेय को बच्चों ने रो-रोकर मां के उत्पीड़न की दास्तां बताई। अरविंद वर्मा ने बताया कि पत्नी आए दिन दहेज उत्पीड़न में फसाने की धमकी देती है। पत्नी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चौकी प्रभारी से पति ने गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें